सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घटित मामले पर पुलिस के खिलाफ संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान हमले के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, निशू आजाद के पिता को न्याय दिलाने की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल निशू आजाद के पिता संजय पर हुए हमले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर विभिन्न समूहों ने धरना दिया।

इस धरने में कांग्रेस, निर्दलीय सांसद, पप्पू यादव, वाम दलों के छात्र नेता एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़िता निशू आज़ाद और उनके समर्थकों के साथ वहां बैठे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दिल्ली के हॉस्टल में मृत पाई गई 19 साल की नर्सिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : दिल्ली के हॉस्टल में मृत पाई गई 19 साल की नर्सिंग छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निशू आजाद के पिता पर दो महीने पहले जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के वक्त निशु आज़ाद ने दिल्ली पुलिस से इंसाफ और दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। हालांकि, दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और अपने अपराध को स्वीकार कर रहे हैं।प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपियों ने खुद हमले की बात स्वीकार की है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास समेत सख्त से सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

इसी बीच सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। रांका ने मीडिया को बताया कि सौरव और उनकी पूरी टीम लगातार दिल्ली पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और उन पर हत्या के प्रयास की धाराएं लगाने की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा नेताओं और कपिल मिश्रा की शह पर काम कर रही है और आरोपियों को बचा रही है। रांका ने सवाल उठाया कि जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की भारी फौज तैनात की जा सकती है, तो उस बल का दसवां हिस्सा भी खुलेआम अपराध कबूल करने वाले गुंडों को पकड़ने में क्यों इस्तेमाल नहीं किया गया।

धरने पर बैठे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली पुलिस और सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्या हमारी बेटियों और दलितों पर इसी तरह जुल्म किए जाएंगे। यह सरकार महिलाओं, अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ है। आखिर इस देश की बेटी को इंसाफ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों और सत्ताधारी दल का यह गठजोड़ लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने भी सरकार और पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवार को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस नागरिक के साथ खड़ी है जिसके साथ अन्याय हुआ है।

उल्लेखनीय है कि संजय आजाद पर कथित तौर पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उसने कुछ दावे किए थे जिन्हें सोशल मीडिया में आजाद समर्थकों ने कबूलनामा बताया। उनका कहना था कि स्वतंत्र को पुलिस ने क्यों छोड़ दिया और उनपर हत्या की धारायें क्यों नहीं लगाई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी