दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हुई, बचाव अभियान तेज

पी-14 इमारत के मलबे से अब तक 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

NDRF-दमकल और पुलिस की टीमें जुटीं; सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन पेइंग गेस्ट (पीजी) हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस इमारत का नाम पी-14 है। एनडीआरएफ, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें मलबा हटा रही हैं। 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

इस हादसे ने पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही इमारतों की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में निर्माण और अग्निशमन सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पी-14 का निर्माण 1990 के दशक में हुआ बताया जा रहा है। मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में 5वीं मंजिल वाले भवन सील ये खबर भी पढ़े : सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में 5वीं मंजिल वाले भवन सील

दिल्ली सरकार ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने कथित मालिक हरि राम और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह हादसा रविवार को साउथ कैंपस के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के सामने रिहायशी कॉलोनी सत्य निकेतन में दोपहर को हुआ।

उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू घटनास्थल घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा और डीडीएमए समेत सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री कपिल मिश्रा, मेयर प्रवेश वाही, सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से फोन पर बात कर स्थिति जानी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिल्ली सरकार को हर जरूरी मदद का भरोसा दिया। साथ ही एम्स नई दिल्ली और दिल्ली के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों के निदेशकों को घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला...
टेक-मित्र 
Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद