अगले दो दशकों में असामान्य गर्म दिनों में प्रतिवर्ष 40 दिनों की हो सकती है बढ़ोतरी: सीईईडब्ल्यू

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) ने बुधवार को आर्टिफिशियसल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित 'क्लाइमेट रेजिलिएंस एनालिटिक्स एंड विजुअलाइजेशन इंटेलिजेंस सिस्टम' (क्रेविस) को जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पीयूष गोयल ने कहा कि सीईईडब्ल्यू का बनाया क्रेविस प्लेटफॉर्म इस बात में व्यापक बदलाव ला सकता है कि लगातार गर्म होती दुनिया में भारत अपनी योजनाएं कैसे बनाए। पीयूष गोयल ने कहा कि बढ़ता तापमान, गर्म दिनों की बढ़ती संख्या और भारी बारिश की लगातार होती घटनाएं, इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि जलवायु परिवर्तन भारत के लिए मौजूदा समय की वास्तविकता है, जो हमारी अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। पिछले एक दशक में, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, भारत ने जलवायु कार्रवाई (क्लाइमेट एक्शन) को केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि एक आर्थिक रूप से व्यहार्य योजना बनाने की दिशा में काम किया है। आगे बढ़ते हुए, कॉरपोरेट बोर्डरूम को जलवायु जोखिमों को अपने मुख्य निर्णयों में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि यह एप भारत के बढ़ते 'डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर' (डीपीआई) में एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसने पहले ही यूपीआई, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) और वैक्सीन मैत्री जैसी सफलताओं को देखा है।

काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वॉटर के सीईओ डॉ. अरुणाभा घोष ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म जलवायु लचीलेपन (क्लाइमेट रेजिलिएंस) के लिए हमारे 12 वर्षों के कार्यों पर आधारित है: 2014-15 में शुरुआती वैश्विक प्रयासों से लेकर बहुत ही बारीक शहर-स्तरीय विश्लेषणों तक, जैसे कि अमरावती में हमारा काम हो या सभी जिलों के जोखिम की मैपिंग करना, या अब लचीलेपन को सशक्त बनाने के लिए तैयार की गई केविस जैसी एक गतिशील, एआई-सक्षम प्रणाली। जलवायु विज्ञान और एआई में प्रगति के बावजूद, निर्णयकर्ताओं को अभी भी ऐसी व्यावहारिक जानकारियों (ऐक्शनेबल इनसाइट्स) की जरूरत होती है जो उन्हें समय पर कदम उठाने में सक्षम बनाए। क्रेविस को क्लाइमेट इंटेलिजेंस को एक मॉडल से निकालकर शासन के सभी स्तरों पर निर्णय-कर्ताओं के हाथों तक पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है, ताकि इसे भारत के सभी जिलों से लेकर बाजारों तक, और अंत में संपूर्ण 'ग्लोबल साउथ' में विभिन्न क्षेत्रों और स्तरों पर दैनिक योजनाओं और प्रतिक्रिया प्रणालियों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और उसमें शामिल करने योग्य बनाया जा सके।”

उल्लेखनीय है कि 'क्रेविस' प्लेटफॉर्म 40 से अधिक वर्षों के ऐतिहासिक जलवायु आंकड़ों को 2030-2050 और 2051-2070 तक का अनुमान देता है। यह विभिन्न उत्सर्जन और ग्लोबल वार्मिंग से जुड़े परिदृश्यों के तहत 279 संकेतकों के आधार पर जिला-स्तरीय विश्लेषण करने में सक्षम है। यह उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) को एकीकृत जोखिम विश्लेषण करने के लिए जलवायु के आंकड़ों को विभिन्न क्षेत्रीय आंकड़ों के साथ , जैसे बिजली का बुनियादी ढांचा, कृषि, भूमि उपयोग और जनस्वास्थ्य, जोड़कर देखने और समझने की सुविधा भी देता है।

'क्रेविस' के निष्कर्षों के अनुसार, भारत के 281 डेटा सेंटर्स में से आधे से अधिक पहले से ही प्रति वर्ष 90 से अधिक दिनों तक 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान का सामना कर रहे हैं। 2040 तक, यह स्थिति लगभग 90 प्रतिशत डेटा सेंटर्स के सामने आ सकती है। इससे इनकी कूलिंग (शीतलन) की ज़रूरतें और परिचालन लागत में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी। दिल्ली में वर्तमान में लगभग 180 दिनों की तुलना में अगले 25 वर्षों में गर्म रातों (20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर न्यूनतम तापमान) की संख्या 210 दिनों से अधिक होने का अनुमान है, जो कूलिंग की मांग में एक अतिरिक्त महीने की वृद्धि के बराबर है। इसका असर बिजली की अधिकतम मांग (पीक लोड) और वार्षिक खपत, दोनों पर पड़ेगा। तापमान वृद्धि के साथ-साथ, अगले दो दशकों में भारी बारिश की घटनाएं भी लगातार बढ़ने का अनुमान है। 'क्रेविस' के अनुसार, कई जिलों में प्रतिवर्ष भारी बारिश वाले 10 से 30 दिनों की वृद्धि देखी जा सकती है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे मध्य और दक्षिणी राज्यों में बारिश और गर्म दिनों, दोनों में ही अधिक वृद्धि होने की संभावना है। सीईईडब्ल्यू के ये निष्कर्ष ऐसे समय में आए हैं, जब भारत शुरुआती लू (हीटवेव) से लेकर संभावित 'सुपर अल नीनो' जैसी जलवायु की चरम स्थितियों का सामना कर रहा है। भारत पहले से ही गर्मी के बढ़ते जोखिम को देख रहा है, जहां 57 प्रतिशत से अधिक जिले और लगभग 75 प्रतिशत आबादी के सामने अधिक से बहुत अधिक गर्मी का जोखिम मौजूद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

बोस्टन। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालांड के शानदार दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-आई मुकाबले...
खेल 
एरलिंग हालांड की धमाकेदार डबल स्ट्राइक, नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया

इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

इम्फाल। इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के बाहर मंगलवार देर रात तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारी हालिया...
राष्ट्रीय 
इम्फाल में रिम्स अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस गोले

हेरोइन बरामदगी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पांच महीनों में 272 नशा तस्कर गिरफ्तार

शिमला। शिमला में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम इस साल और अधिक आक्रामक होती दिखाई दे रही है। वर्ष...
हिमाचल 
हेरोइन बरामदगी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, पांच महीनों में 272 नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम पर योगी सरकार सख्त, शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा बर्दाश्त; नीट अभ्यर्थियों को बस किराये में 50% छूट

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन संख्या 12512 राप्ती...
उत्तर प्रदेश 
राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना