एसईसीएल के नवपदस्थ डीटी अरुण कुमार त्यागी की सड़क हादसे में मौत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कोरबा । एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक एवं हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी का गुरुवार देर रात सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार त्यागी अपनी नई पदस्थापना जॉइन करने के लिए सिंगरौली रवाना हुए थे। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार रात करीब 12 बजे अपनी इनोवा कार से गेवरा से निकले थे। इसी दौरान कोरबा-चोटिया मार्ग पर चोटिया के पास उनकी कार की एक पार्सल वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके शुभचिंतक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। अरुण कुमार त्यागी के निधन की खबर फैलते ही गेवरा समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

अरुण कुमार त्यागी को एक कुशल प्रशासक, सरल स्वभाव एवं सौम्य व्यक्तित्व वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके नेतृत्व में गेवरा एरिया में कई महत्वपूर्ण कार्य संपादित किए गए थे। उनके निधन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर गेवरा महाप्रबंधक संजय मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बीजिंग में नेपाल-चीन वार्ता, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर विस्तार का प्रस्ताव

काठमांडू। चीन ने नेपाल से चीनी कंपनियों के लिए एक अनुकूल व्यावसायिक माहौल तैयार करने का अनुरोध किया है। चीनी...
अंतर्राष्ट्रीय 
बीजिंग में नेपाल-चीन वार्ता, बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर विस्तार का प्रस्ताव

जम्मू: ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई में 700 से ज़्यादा पेडलर्स गिरफ़्तार, 45 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

जम्मू,। जम्मू डिवीज़न में ड्रग्स के खिलाफ चल रही कार्रवाई के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। इसके तहत 700 से...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू: ड्रग्स के खिलाफ़ कार्रवाई में 700 से ज़्यादा पेडलर्स गिरफ़्तार, 45 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

देशभर के सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना , चांदी की भी कीमतों में उछाल

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण चेन्नई...
कारोबार 
देशभर के सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना , चांदी की भी कीमतों में उछाल

घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में मजबूती पर....

ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता होने की खबर की वजह से ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव...
कारोबार 
ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद ग्लोबल बाजारों में तेजी, एशिया में मिला-जुला रुख

उत्तर प्रदेश

अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास मंगलवार सुबह एक युवक का...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: नाले के किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी और गबन का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का बड़ा चुनावी दांव, 200 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल थाना पुलिस ने मंगलवार भोर गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, पिकअप वाहन से पांच गौवंश बरामद