बलरामपुर : जनगणना 2027 की तैयारी तेज, स्व-गणना शुरू, कलेक्टर कटारा ने खुद भरा फॉर्म

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले चरण से पहले नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा शुरू कर दी गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने आज शुक्रवार काे खुद स्व-गणना कर लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है।

जनगणना 2027 के तहत प्रदेश में प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जा रही है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने स्व-गणना प्रक्रिया के तहत स्वयं अपना जनगणना फॉर्म भरकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही व पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।

कलेक्टर ने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और मकान से संबंधित जानकारी स्वयं भर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी अंतिम रूप से जमा हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। 1 मई से 30 मई के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर दर्ज जानकारी का मिलान कर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

जनगणना विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया है, जहां किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त की जा सकती है। प्रशासन ने साफ किया है कि सटीक और सही जानकारी ही जनगणना को प्रभावी बनाती है, इसलिए नागरिकों की भागीदारी इसमें बेहद महत्वपूर्ण है।

आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत ये खबर भी पढ़े : आबादी के बीच पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

सारण। तरैया प्रखंड की चंचलिया पंचायत के दियारे में गंडक नदी पर बन रहे पुल व एप्रोच रोड के लिए...
बिहार 
सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

उत्तर प्रदेश

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति

महंगी बिजली खरीदकर निजी कंपनी को कम दर पर देने की व्यवस्था पर उठाए सवाल लखनऊ I  कर्मचारी संयुक्त संघर्ष...
उत्तर प्रदेश 
निजी बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराया जाए : संघर्ष समिति