ईडी ने 13 ठिकानों पर छापे मारकर 53 लाख कैश और 3.2 किलो सोना किया बरामद

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर । ईडी के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने 30 अप्रैल 2026 को रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के 13 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया था। इस कार्रवाई में 53 लाख रुपये नकद और लगभग 3.23 किलोग्राम सोना, आभूषण और बुलियन के रूप में, जिसका मूल्य लगभग 4.86 करोड़ रुपये है, जब्त किया गया। इस ताजा कार्रवाई में कुल 5.39 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज/डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में ₹3,200 करोड़ के कथित शराब घोटाले को लेकर अपनी कार्रवाई के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी । ईडी अब इस मामले में अंतिम प्रॉसीक्यूशन कंप्लेंट पेश करने की तैयारी में है।

ईडी ने जानकारी दी है कि 2019 से 2022 के बीच हुए इस घोटाले में लगभग 2,883 करोड़ रुपये की 'प्रोसीड्स ऑफ क्राइम' (अपराध की कमाई) अर्जित की गई। विज्ञप्ति में बताया गया कि एक संगठित सिंडिकेट, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाह, राजनेता और शराब कारोबारी शामिल थे, ने छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग को "हाईजैक" कर लिया था। अब तक इस मामले में 6 आरोप पत्र दायर किए जा चुके हैं, जिनमें कुल 81 लोगों को नामजद किया गया है।

मुख्य आरोपितों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व आईएएस अधिकारी निरंजन दास, अनिल टुटेजा और पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया के नाम शामिल हैं। अब तक इस पूरे मामले में ईडी लगभग 380 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है। यह पूरी जांच छत्तीसगढ़ पुलिस की छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो व एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

जबलपुर। शहर के डुमना रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में...
मध्य प्रदेश 
 तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी