कार्यकर्ताओं के लगातार परिश्रम से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : मुख्यमंत्री साय

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की। 6 से 12 अप्रैल तक आयोजित इन कार्यक्रमों की कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में भाजपा के स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के पितृ पुरूषों के प्रतिमाओं को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला संगठन-सूत्र है। भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएँ और भारत को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इस लक्ष्य को अर्जित करेंगे। साय ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं के लगातार कठोर परिश्रम एवं हमारे पितृ पुरूषों के त्याग से संभव हुआ है। पार्टी कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए साय ने कहा कि उनके समर्पण और नेतृत्व के कारण ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनी है और छत्तीसगढ़ लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारा देश निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समापन के साथ ही विकास की गति और तीव्र करेगी। विकसित छत्तीसगढ़ की शुरुआत हो चुकी है। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास‘ ही भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है, जिसके लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है। श्री साय ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस न केवल पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति पुनः समर्पित होने का संकल्प दिवस भी है। आज के दिन भाजपा कार्यकर्ता देशभर में सेवा और समर्पण के कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन की सेवा में जुटे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, रंजना साहू, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, श्यामबिहारी जायसवाल, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर खान, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील