डॉ. रमन ने माथुर, मंडाविया और नबीन से की मुलाकात

डॉ. रमन ने माथुर, मंडाविया और नबीन से की मुलाकात

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता वापसी के बाद पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। वहीं कांग्रेस की हार के बाद सीएम बघेल ने रविवार की देर शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा सौंपा। इसी बीच भाजपा के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने रविवार की देर रात को केन्द्रीय मंत्री ओम माथुर, मनसुख मंडाविया और नीतिन नबीन से मुलाकात की। इस भेंट मुलाकात की जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, विजय के सूत्रधार भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, संगठन को सशक्त करने वाले केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने वाले सह प्रभारी नीतिन नबीन से इस ऐतिहासिक विजय के उपरांत मुलाक़ात कर जीत की बधाई दी।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल