अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर दुर्घटना मामले में दूसरे दिन फिर भड़का गुस्सा, सड़क जाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 एक बार बीते रात तेज रफ्तार की चपेट में आ गया, जहां बेकाबू स्कार्पियो ने तीन महिलाओं की जिंदगी खत्म कर दी।

हादसे के बाद जहां रविवार को आक्रोश फूटा, वहीं सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा और उग्र हो गया—हाईवे पर टायर जलाकर घंटों चक्काजाम किया गया, जिससे 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।

उल्‍लेखनीय है क‍ि रविवार शाम भिट्ठीकला क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ, जब बाजार से सब्जी खरीदकर लौट रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया।

बैलगाड़ी में निकलेगी विधायक जी की बारात, न दहेज, न गाड़ियों का काफिला ये खबर भी पढ़े : बैलगाड़ी में निकलेगी विधायक जी की बारात, न दहेज, न गाड़ियों का काफिला

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो आगे बढ़ते हुए एक बच्ची को भी अपनी चपेट में ले ल‍िया और फिर ट्रक से जा टकराई। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई कर दी और शवों को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, कहा - प्राचीन ज्ञान  हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की अमूल्य धरोहर ये खबर भी पढ़े :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, कहा - प्राचीन ज्ञान  हमारी सांस्कृतिक अस्मिता की अमूल्य धरोहर

इस दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की सलाह के बाद देर शाम जाम खुल सका।

हालांकि, सोमवार को जैसे ही पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचे, ग्रामीणों का आक्रोश फिर भड़क उठा। सुबह करीब 10 बजे से लोगों ने टायर जलाकर हाईवे जाम कर दिया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन ये खबर भी पढ़े : वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

इस दौरान दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। मालवाहक और यात्री वाहन तो फंसे ही, कई एम्बुलेंस भी जाम में अटक गईं, हालांकि उनमें कोई मरीज नहीं था।

सूचना मिलते ही एसडीएम फागेश सिन्हा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने मुआवजा, 30 दिनों के भीतर चालान पेश करने, हाईवे पर स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने जैसी मांगें रखीं। करीब पांच घंटे की मशक्कत और आश्वासन के बाद दोपहर तीन बजे चक्काजाम खत्म कराया जा सका।

गौरतलब है क‍ि हादसे में जान गंवाने वाली रामबाई (50), मुन्नी बाई (40) और श्यामपति (35) एक ही परिवार की थीं। तीनों रविवार दोपहर घर से बाजार के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौट सकीं। इस दर्दनाक घटना से जोगीबांध गांव में मातम पसरा है। तीनों का अंतिम संस्कार सोमवार को कर द‍िया गया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

मुंबई।'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने पार्टनर के साथ शादी की थीम पर बेस्ड कुछ...
मनोरंजन 
'बिग बॉस 19' की मशहूर कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड से की शादी 

डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

मुंबई। वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इस 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज...
मनोरंजन 
डेविड धवन निर्देशित फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने किया धमाकेदार कमाई 

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल फिर से उबलने लगा है। पिछले सप्ताहांत यह सस्ता हुआ था। आज बाजार...
कारोबार 
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल बाजार तेज, बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110 और डीजल 98 के पार

उत्तर प्रदेश

धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।

तलहा हसन(विशेष संवाददाता)
उत्तर प्रदेश 
धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार।