पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत, डेढ़ माह पहले ही हुई थी शादी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

किशनगंज। जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मद नगर पंचायत के खोदागंज गांव के समीप शुक्रवार काे सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मृतक प्रेम कुमार दास, पिता–दिनबंधु दास, निवासी ग्राम शिवगंज बालूबाड़ी, पोस्ट-खोदागंज है। जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार दास रोज़ की तरह शुक्रवार सुबह अपने दुकान खोदागंज चौक जाने के लिए निकले थे।

दरभंगा: बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार  ये खबर भी पढ़े : दरभंगा: बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चालक फरार

इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कथित रूप से विपरीत दिशा से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें उठाकर संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण परिजनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद शव को निजी पिकअप वाहन से बहादुरगंज थाना ले जाया गया।

वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजन ने आरोप लगाया है कि चालक ने लापरवाहीपूर्वक और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए टक्कर मारी।

उनका यह भी कहना है कि वाहन पर टेंट का ओवरलोड सामान लदा हुआ था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतक की शादी महज सवा महीने पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है।

घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

भारत ने पहले दिन कुल 5 पदक जीते। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवाजी परशुराम...
खेल 
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश। किलियन एमबाप्पे ने 60वें...
खेल 
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया। पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त। हैरी ब्रूक ने...
खेल 
इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार