जेपीयू में सात घंटे उपस्थिति के आदेश के विरोध में धरना पर शिक्षक

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सारण । जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों के बीच अनिवार्य उपस्थिति के नए नियम को लेकर ठन गई है। विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन सात घंटे की उपस्थिति अनिवार्य किए जाने के विरोध में आज विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। ,

मामले की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 को हुई, जब कुलसचिव प्रो डॉ नारायण दास ने कुलपति के निर्देश पर एक पत्र जारी किया। इस पत्र के अनुसार, कुलपति द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति असंतोषजनक पाई गई थी। दो अप्रैल से सभी अंगीभूत महाविद्यालयों और मुख्यालय में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई।

प्रशासन का तर्क है कि शैक्षणिक गुणवत्ता और कार्य संस्कृति में सुधार के लिए यह कदम जरूरी है। धरना दे रहे शिक्षकों ने इस आदेश को तानाशाही करार देते हुए कहा कि यह लोकभवन, बिहार के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार लोकभवन के नियमानुसार शिक्षकों के लिए प्रतिदिन 5 घंटे की उपस्थिति और वर्ष में न्यूनतम 180 कार्य दिवस निर्धारित हैं। विश्वविद्यालय ने बिना किसी पूर्व विमर्श के इस समय सीमा को बढ़ाकर सात घंटे कर दिया है।शिक्षकों का आरोप है कि इस निर्णय से शोध कार्य और शैक्षणिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि यदि यह अवैध आदेश तत्काल वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन अपने निर्णय पर अडिग है, जिससे परिसर में गतिरोध और तनाव की स्थिति बनी हुई है। छात्र कक्षाएं सुचारू रूप से चलने का इंतजार कर रहे हैं जबकि शिक्षक गेट पर डटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को अंडर -18 एशिया कप-2026 में...
मध्य प्रदेश 
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाई

एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और एक ही जगह पर उपलब्ध हो,...
मध्य प्रदेश 
एमपी में प्रत्येक विद्यार्थी की होगी अपनी विशिष्ट अपार आईडी, विशेष अभियान शुरू

श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

श्योपुर । मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में शनिवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के बीच एक बस...
मध्य प्रदेश 
श्योपुर जिले के बड़ौदा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 16 यात्री घायल

एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

भोपाल । जापान के काकामिगाहारा शहर में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन...
खेल  मध्य प्रदेश 
एमपी के 6 खिलाड़ियों ने अंडर 18 एशिया कप में भारत के चैंपियन बनने में निभाई भूमिका

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील