नीतीश कुमार ने 20 साल बाद दिया इस्तीफा, विकास कार्यों का किया जिक्र

नई सरकार को दिया सहयोग का भरोसा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपते हुए अपने लंबे कार्यकाल का जिक्र किया और बिहार के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहारवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए की सरकार बनी थी और तब से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सभी वर्गों—हिंदू, मुस्लिम, उच्च वर्ग, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित—के विकास के लिए लगातार काम किया है।

बिहार: वैशाली में आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े : बिहार: वैशाली में आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या

उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे हर क्षेत्र में व्यापक विकास किया गया। साथ ही महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गईं।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हाल के वर्षों में विकास कार्यों को और तेज किया गया है और आने वाले समय के लिए ‘सात निश्चय-3’ योजना तैयार की गई है, जिससे 2025 से 2030 के बीच राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का भी उल्लेख करते हुए नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि इस सहयोग से बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि अब मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। इसी क्रम में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार आगे भी तेजी से प्रगति करता रहेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह बुधवार को विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप से आयोजित किया...
उत्तर प्रदेश 
भातखंडे विवि का 16वां दीक्षांत समारोह आज

'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...