जदयू के विधायक पप्पू पांडेय को जमीन कब्जा मामले में 27 मई तक मिली राहत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले में चर्चित 16 एकड़ जमीन कब्जा मामले में मंगलवार को व्यवहार न्यायालय स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-3) सह एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने कुचायकोट से जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को 27 मई तक बरकरार रखा है। वहीं, इस मामले में नामजद अन्य आरोपितों सतीश पांडेय और चार्टर्ड अकाउंटेंट राहुल तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

यह मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में 16 एकड़ जमीन पर कथित अवैध कब्जे से जुड़ा है, जो पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन पर जबरन कब्जा करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित भू-माफियाओं को विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी का संरक्षण प्राप्त था।

सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका ये खबर भी पढ़े : सारण: मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने पुल निर्माण कार्य रोका

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने विधायक पप्पू पांडेय के मामले में अगली सुनवाई की तारीख 27 मई निर्धारित की। इससे पहले भी उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई थी, जिसे अदालत ने अगली सुनवाई तक जारी रखा है। अदालत के इस फैसले से विधायक को फिलहाल बड़ी राहत मिली है।

दूसरी ओर, मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आरोपित बनाए गए सतीश पांडेय और राहुल तिवारी को अदालत से राहत नहीं मिल सकी। दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। अदालत के फैसले के बाद कानूनी और राजनीतिक हलकों में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राहुल तिवारी की ओर से पैरवी कर रहे पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश दीक्षित और सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक ने अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने की बात कही है। मीडिया से बातचीत में अधिवक्ता नरेश दीक्षित ने कहा कि अदालत ने विधायक पप्पू पांडेय के मामले की अगली सुनवाई 27 मई को तय की है, जबकि अन्य अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि विस्तृत आदेश की प्रति मिलने के बाद वे उसका अध्ययन करेंगे और आगे की कानूनी रणनीति तय करेंगे।

मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है। विपक्षी दल इस प्रकरण को लेकर सरकार और विधायक पर निशाना साध रहे हैं, जबकि समर्थकों का कहना है कि विधायक को राजनीतिक कारणों से फंसाया जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें अब 27 मई को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

360 TEU (कंटेनर) को 422 km की दूरी तय करके वडोदरा डिवीजन में वर्णमा स्थित CONCOR के GCT टर्मिनल तक...
भारतीय रेलवे ने JNPT मुंबई से पहली डबल-स्टैक लंबी दूरी वाली कंटेनर ट्रेन चलाई।

स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

बिलासपुर। जिले के तखतपुर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते...
छत्तीसगढ़ 
स्कूल से घर लौटते समय नदी में बहे तीन मासूम, तलाश जारी

स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिबार को नगर निगम द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन करने व स्मार्ट...
स्मार्ट सिटी के नाम पर आये धन के बाद भी नगर की अव्यवस्थाओ को लेकर कॉंग्रेसियो ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!