बिहार के 11 जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही, राहत-बचाव कार्य तेज

बाढ़ का कहर, 11 जिलों के 10.26 लाख लोग प्रभावित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 50 मेडिकल कैंप, 19 बोट एम्बुलेंस और 36 पशु चिकित्सा शिविर संचालित

पटना। बिहार में नदियों के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं। राज्य के 11 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल के 50 प्रखंडों की 201 पंचायतों में करीब 10.26 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बाढ़ प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में 50 चिकित्सा शिविर, 19 वोट एम्बुलेंस और 36 पशु चिकित्सा शिविर संचालित किए जा रहे हैं। विस्थापित और प्रभावित लोगों के आवागमन तथा सुरक्षित निकासी के लिए 858 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। वहीं, प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 12 हजार से अधिक पॉलीथीन शीट और करीब 2,300 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं।

भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण ये खबर भी पढ़े : भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

बाढ़ प्रभावित लोगों को दोनों समय गर्म भोजन उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न जिलों में 38 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से अब तक करीब 1.21 लाख लोगों को भोजन कराया जा चुका है। इसके अलावा वैशाली जिले में एक राहत शिविर चलाया जा रहा है, जहां करीब 326 बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवासन, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

संभावित खतरों से निपटने और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य के विभिन्न प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की सात और एसडीआरएफ की 27 टीमें, यानी कुल 34 टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है।

पटना के गांधीघाट में गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर, बंका घाट में 49.45 मीटर और पंडारक में 43.79 मीटर दर्ज किया गया है। इन स्थानों पर गंगा का जलस्तर सर्वोच्च बाढ़ स्तर (एचएफएल) से ऊपर बह रहा है। इसके अलावा गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदियां भी विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर हैं।

सारण जिले में माही नदी के त्रिलोकचक के पास करीब 20 मीटर तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम भेजी गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक नदी का जलस्राव 1.26 लाख क्यूसेक, बीरपुर बराज पर कोसी नदी का जलस्राव 1.77 लाख क्यूसेक और इन्द्रपुरी बराज पर सोन नदी का जलस्राव 3.07 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले दो दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने पूरे राज्य में बाढ़ की स्थिति पर लगातार और सूक्ष्म निगरानी बनाए रखी है।

पटना में बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए शहर के सभी 56 डीपीएस चालू रखे गए हैं। इसके अलावा पटना नगर निगम के छह अंचलों में 94 अतिरिक्त पंप, जिनकी क्षमता 7.5 एचपी से 83 एचपी तक है, जलनिकासी के लिए लगाए गए हैं।

शहर में जलनिकासी पर दबाव कम करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा पटना और दानापुर कैनाल में डिस्चार्ज बंद करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, गंगा से नालों में बैकफ्लो रोकने के लिए 13 छोटे नालों के स्लूस गेट बंद कर दिए गए हैं। नालों से पानी की निकासी तेज करने के लिए पटना नगर निगम की ओर से पंप सेट भी लगाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौसम तथा नदियों के जलस्तर में होने वाले बदलाव के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल के पार्टी के...
भाजपा नेता बिमलेश सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा झटका, सरावगी दुखी

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस