शराब तस्करों की कार बनी मौत का कारण, जदयू नेता व व्यवसायी की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेपाल से अवैध शराब लेकर भाग रहे तस्करों की तेज रफ्तार कार ने जदयू नेता और किराना व्यवसायी मनोज कुमार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद नई बाजार रतनपुर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप का पीछा कर रही थी।

इसी दौरान शराब तस्करों की होंडा सिटी कार (HR-26BX 6782) अनियंत्रित हो गई। पहले कार सड़क पर जा रहे एक ट्रैक्टर से जा भिड़ी और फिर सड़क किनारे पैदल जा रहे मनोज कुमार को अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला चक्का टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपनी पोती को स्कूल छोड़कर रतनपुरा चौक स्थित किराना दुकान खोलने जा रहे थे।

 क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है?  ये खबर भी पढ़े :  क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी पुष्पा कुमारी रतनपुर वार्ड-5 में आंगनबाड़ी सेविका हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों और समर्थकों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार तस्करों के पास से नेपाल ब्रांड की 1050 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप नेपाल के लाही क्षेत्र से लाई जा रही थी और सिमराही में इसकी डिलीवरी होनी थी।

रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं 

मैकरोनी सलाद  : मैकरोनी और पास्ता बच्चों की पहली पसंद होती है। गर्म मैकरोनी तो आपने कई बार खाई होगी,...
खाना पकाना 
 एक बार ये ठंडा-ठंडा क्रीमी मैकरोनी सलाद बनाएं 

सीबीएसई 10वीं बोर्ड के दूसरी परीक्षा नतीजे 50 दिन बाद भी नहीं हुआ जारी

सीबीएसई बोर्ड : इस साल सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की दूसरी परीक्षा देने वाले छात्र अब तक अपने रिजल्ट का...
शिक्षा-रोजगार 
सीबीएसई 10वीं बोर्ड के दूसरी परीक्षा नतीजे 50 दिन बाद भी नहीं हुआ जारी

 इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा

मधुकामिनी की खेती: खेती में बहुत से खर्चे होते हैं हर सीजन में नई बुआई करना, महंगे बीजों का खर्च...
खेती-बाड़ी 
 इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

गोरखपुर में सीएम योगी के हाथों जनता को समर्पित होगी करीब 690 करोड रुपये की लागत वाली भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क...
उत्तर प्रदेश 
 गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान