छोटे डोंगर में धर्मांतरित लोगों को सर्व आदिवासी समाज ने 'घर वापसी' का दिया अल्टीमेटम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जगदलपुर । जिले के संवेदनशील क्षेत्र छोटेडोंगर में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गंभीर रूप लेता जा रहा है। हाल के दिनों में बढ़ते स्थानीय तनाव के बीच ‘सर्व आदिवासी समाज’ और अन्य सामाजिक संगठनों ने इस विषय पर खुलकर विरोध जताया है। समाज ने धर्मांतरित हो चुके लोगों से ‘घर वापसी’ की मांग करते हुए एक निश्चित समय सीमा भी तय कर दी है।

आज रविवार काे छोटेडोंगर मेंहुई इस बैठक के बाद सर्व आदिवासी समाज ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखते हुए धर्मांतरित लोगों को अपनी मूल आस्था में लौटने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक यदि लोग स्वेच्छा से ‘घर वापसी’ नहीं करते हैं, तो वे आगे कड़ा रुख अपनाने के लिए बाध्य होंगे। समाज ने यह भी दोहराया कि उनका उद्देश्य अपनी पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा करना है।

छोटेडोंगर और आसपास के अबुझमाड़ क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन के सामने यह मामला एक बड़ी चुनौती के रूप में उभरा है। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। यह मुद्दा केवल छोटेडोंगर तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के अन्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी समय-समय पर सामने आता रहा है, वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता का सवाल भी बना हुआ है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस संवेदनशील स्थिति को किस तरह संभालता है और क्या 30 अप्रैल तक कोई शांतिपूर्ण समाधान निकल पाता है?

----

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा