सीवान: नहर पुल तोड़ने के दौरान हादसा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के समीप शनिवार देर शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब पुराने नहर पुल को तोड़ने के दौरान वह अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए।

मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी पूर्व टोला निवासी हरिचरण कुशवाहा के पुत्र व्यास कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि व्यास कुशवाहा पिछले कई दिनों से एक ठेकेदार के साथ बेलौड़ी गांव में नए पुल के निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

परिजनों के अनुसार, नए पुल के निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान मजदूर सीमित संसाधनों के बीच काम कर रहे थे. अचानक पुल का एक हिस्सा ढह गया और कई मजदूर मलबे में दब गए।

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल ये खबर भी पढ़े : टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक व्यास कुशवाहा की मौत हो चुकी थी।

घटना में घायल अन्य मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ठेकेदार के लोग मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना को लेकर इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट