सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूल बस चालक की मौत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सीवान । सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर सफी छपरा गांव के समीप बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूल बस चालक की मौत हो गई।

मृतक चैन छपरा गांव निवासी जहीरुल अली (पुत्र शहाबुद्दीन अली) के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जहीरुल अली तीन भेड़िया स्थित आरसीएच पब्लिक स्कूल की बस चलाते थे।

बुधवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल बस लेकर बच्चों को लाने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि सफी छपरा गांव के समीप किसी कार्यवश उन्होंने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू

शुगर फ्री लड्डू रेसिपी: मीठा खाने के शौकीन लोगों को कुछ मीठी चीज खाने की क्रेविंग होती है। ये क्रेविंग...
खाना पकाना 
बिना चीनी और गुड़ के  तैयार हो शुगर फ्री लड्डू

लद्दाख में बना देश का सबसे ऊंचा फूल का खेत

लद्दाख: लद्दाख के लेह स्थित चोगलामसर में भारत के सबसे ऊंचे व्यावसायिक लिलियम फूलों के खेत का विकास कार्य शुरू...
राष्ट्रीय 
लद्दाख में बना देश का सबसे ऊंचा फूल का खेत

आयकर सर्वे में बिल्डर के ठिकाने से 50 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले

रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने सर्वे के दौरान बड़ा खुलासा किया है। राजधानी की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी पानस...
राष्ट्रीय  राज्य  मध्य प्रदेश 
आयकर सर्वे में बिल्डर के ठिकाने से 50 करोड़ की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिले

रूट की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर वनडे सीरीज 1-1 से की बराबर

कार्डिफ। जो रूट की जिम्मेदारी भरी नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में...
खेल 
रूट की बेहतरीन पारी की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराकर वनडे सीरीज 1-1 से की बराबर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा की पुलिस और काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने गुरुवार को बन्नू जिले में एक...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पांच आतंकी ढेर

उत्तर प्रदेश

जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

रामपुरः रामपुर विकास प्राधिकरण ने सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने का...
उत्तर प्रदेश 
जौहर यूनिवर्सिटी का मामला कैसे खुला?

प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष, पति ने पत्नी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र की सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सिद्धनाथ की दरी में पिकनिक मनाने आए वाराणसी के...
उत्तर प्रदेश 
सिद्धनाथ की दरी में डूबने से वाराणसी के युवक की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी

UP DIGITAL LABOUR CHOWK" ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध। निर्माण श्रमिक और नियोजक दोनों कर सकेंगे पंजीकरण। श्रमिकों को...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप से निर्माण श्रमिकों को मिलेगा रोजगार, नियोजकों को होगी आसानी