हाजत में बंद वारंटी ने की आत्महत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी चंपारण। जिले के रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंद एक कैदी ने रविवार की देर रात अपने मफलर के फंदे से लटक आत्महत्या कर लिया है। मृतक कैदी रघुनाथपुर मोहल्ला निवासी मुन्ना साह (30) बताया गया है। जिसके विरूद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था। उसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हाजत में रखी थी। बताया गया कि मृतक के पत्नी से भी विवाद चल रहा था।जिस कारण वह कुछ दिनो से डिप्रेशन में चल रहा था। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि डिप्रेशन के कारण उसने आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार उसे शाम में गिरफ्तार कर थाना के हाजत में रखा गया। जहां उसने देर रात फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी स्वर्ण प्रभात, सदर डीएसपी जीतेश कुमार पांडेय, प्रशिक्षु डीएसपी शिप्रा राजपूत, मधु कुमारी, मुफ़सिल इंस्पेक्टर अरशद राजा, तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित नगर, बंजरिया, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। थाना में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा को एसपी ने देखा। जिसमें वह अपने मफलर से फंदे से लटक रहा है वह दिख रहा है। जांच के लिए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच जांच कर रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। डीएसपी को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जांच रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एसपी ने हाजत ड्यूटी में तैनात चौकीदार आलोक कुमार को लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया है।

बार-बार प्राकृतिक आपदाओं से घायल हो रहा भागलपुर, लापरवाही ने बढ़ाया संकट ये खबर भी पढ़े : बार-बार प्राकृतिक आपदाओं से घायल हो रहा भागलपुर, लापरवाही ने बढ़ाया संकट

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

श्रीलंका में मानव-हाथी टकराव रोकने की तैयारी

कोलंबो। श्रीलंका सरकार ने अंपारा जिले में बढ़ते मानव-हाथी टकराव से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें ज्यादा...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
श्रीलंका में मानव-हाथी टकराव रोकने की तैयारी

एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई।...
उत्तर प्रदेश 
एक अक्टूबर से ओवरलोड स्कूली वाहनों पर होगी कार्रवाई

ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों...
उत्तर प्रदेश 
ऋण पत्रावलियों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त

आज इन इलाकों में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

बदायूं। विद्युत उपकेंद्र नवादा ओल्ड से जुड़े क्षेत्रों में आज मंगलवार को अनुरक्षण कार्य के चलते चार घंटे विद्युत आपूर्ति...
उत्तर प्रदेश 
आज इन इलाकों में चार घंटे बाधित रहेगी बिजली

यूपी में 34 आईएएस अफसरों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार देर रात...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 