केएल राहुल बन गए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल :इंडियन प्रीमियर लीग के 19 साल के इतिहास में अब तक मैदान पर एक से एक शानदार रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखने को मिले हैं, लेकिन आईपीएल के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे केएल राहुल ने एक ऐसा कारनामा किया है जिसको तोड़ना लगभग असंभव है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 मई को अपने होम ग्राउंड पर मुकाबला खेलने उतरी तो उसमें केएल राहुल के बल्ले से 14 गेंदों में सिर्फ 23 रनों की पारी देखने को मिली लेकिन उन्होंने अपनी इस छोटी पारी के दम पर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो इस टी20 लीग में कोई दूसरा खिलाड़ी अब तक करने में कामयाब नहीं हो सका।

राहुल तीन अलग-अलग टीमों से 1000 रन बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी
केएल राहुल अभी तक अपने आईपीएल करियर में कुल 5 टीमों से खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा समय पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ गुजारा है। राहुल ने इन तीनों टीमों की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 1000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के लिए जब राहुल ने केकेआर के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की तो वह आईपीएल में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए जो तीन अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हुए 1000 प्लस रन बनाए हैं। राहुल ने पंजाब किंग्स की तरफ से कुल 55 मुकाबले खेले हैं और उसमें उन्होंने 56.62 के औसत से कुल 2548 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका   ये खबर भी पढ़े : टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका  

लखनऊ सुपर जाएंट्स की तरफ से राहुल ने 38 मैचों में खेलते हुए 41.47 के औसत से कुल 1410 रन बनाए हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अब तक राहुल ने 24 मैच खेले हैं और उसमें वह 50 से अधिक औसत के साथ 1007 रन बना चुके हैं। वहीं राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में ये कारनामा किया है। पहले ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत और जेपी ड्यूमिनी के नाम संयुक्त रूप से था जिन्होंने 35 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

सेरेना विलियम्स चार साल बाद लौटीं टेनिस कोर्ट पर , जीत के साथ की शानदार वापसी ये खबर भी पढ़े : सेरेना विलियम्स चार साल बाद लौटीं टेनिस कोर्ट पर , जीत के साथ की शानदार वापसी

आईपीएल में इस मामले में राहुल बने सिर्फ 7वें खिलाड़ी
केकेआर के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने अपनी 23 रनों की पारी में कुल चार चौके भी जड़े थे, जिसके साथ ही वह अपने आईपीएल करियर में 500 चौके पूरे करने में भी कामयाब हो गए। राहुल ये उपलब्धि हासिल करने वाले आईपीएल इतिहास में अभी तक के सिर्फ 7वें खिलाड़ी हैं, जिसमें छठे भारतीय हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली काबिज हैं जिन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 813 चौके लगाए हैं।

एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच ये खबर भी पढ़े : एफआईएच नेशंस कप में जापान के खिलाफ मुकाबले के साथ ज्योति ने हासिल किया 100वां मैच

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़ी विशेष जांच दल (SIT)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

एसएसपी नवनीत सिंह ने जवानों संग लगाई दौड़, दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश

हरिद्वार । परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों...
उत्तराखंड 
 एसएसपी नवनीत सिंह ने जवानों संग लगाई दौड़, दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश

हरिद्वार: विदेशी हिंदू श्रद्धालुओं का 47 सदस्यीय दल चारधाम यात्रा पर रवाना

हरिद्वार । उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। इसी क्रम में ब्रिटेन,...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: विदेशी हिंदू श्रद्धालुओं का 47 सदस्यीय दल चारधाम यात्रा पर रवाना

आर्द्रा नक्षत्र का सामान्य परिचय 

आर्द्रा नक्षत्र :(पं सुभाषपाण्डेय)  ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों का अपना एक विशिष्ट स्थान है और इनमें से छठवां नक्षत्र...
धर्म-आध्यात्म 
आर्द्रा नक्षत्र का सामान्य परिचय 

पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

हरिद्वार। जनपद में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित...
उत्तराखंड 
पल्स पोलियो अभियान की तैयारियां तेज, 3.36 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

अयोध्या ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान विवाद और उससे जुड़ी विशेष जांच दल (SIT)...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान विवाद पर बोले सीएम योगी, अयोध्या को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी

मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण

औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

औरैया । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में औरैया के एक...
उत्तर प्रदेश 
 औरैया के व्यवसायी और बेटे की यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत

वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ मंदिर प्रांगण में त्रिदिवसीय योग शिविर का शुभारंभ