फीफा विश्व कप 2026 के लिए कोलंबिया टीम घोषित, जेम्स रोड्रिगेज को मिली जगह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। कोलंबिया ने सोमवार को फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम में पूर्व रियल मैड्रिड स्टार जेम्स रोड्रिगेज को शामिल किया गया है, जबकि अल नास्र के डिफेंडर जॉन दुरान को जगह नहीं मिली।

मुख्य कोच नेस्टर लोरेन्जो की टीम में बायर्न म्यूनिख के स्टार फॉरवर्ड लुइस डियाज़ सबसे बड़े आकर्षण होंगे। कोलंबिया इस बार पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

कोलंबिया वर्ष 2022 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। वहीं 2018 विश्व कप में टीम इंग्लैंड के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी।

कोलंबिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 विश्व कप में रहा था, जब टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी और ब्राजील से हार गई थी विश्व कप 2026 में कोलंबिया को ग्रुप-के में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान और डीआर कांगो से होगा।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए कोलंबिया की टीम
गोलकीपर: कैमिलो वर्गास, अल्वारो मोंटेरो, डेविड ओस्पिना
डिफेंडर: डेविंसन सांचेज, जॉन लुकुमी, येरी मीना, विलियम डिट्टा, डेनियल मुनोज, सैंटियागो आरियास, जोहान मोजिका, डेविन मचाडो
मिडफील्डर: जेफरसन लेर्मा, जुआन पोर्टिला, रिचर्ड रियोस, केविन कास्टानो, गुस्तावो पुर्ता, जॉन एरियास, जॉर्ज कारास्कल, जुआन फर्नांडो किंटेरो, जेम्स रोड्रिगेज
फॉरवर्ड: लुइस डियाज़, जामिंटन कैंपाज, एंड्रेस गोमेज, लुइस सुआरेज़, जॉन कॉर्डोबा, जॉन हर्नांडेज़।

स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले फिट हुए किलियन एमबाप्पे, फ्रांस को मिली बड़ी राहत ये खबर भी पढ़े : स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले फिट हुए किलियन एमबाप्पे, फ्रांस को मिली बड़ी राहत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण

बस्ती - समाजसेवी एवं पत्रकार अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य...
उत्तर प्रदेश 
समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफे! सरकार ने कड़े किए नियम

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में हाल के महीनों में 100 से अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफे की खबरों...
राष्ट्रीय 
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफे! सरकार ने कड़े किए नियम

OnePlus का बड़ा फैसला: अमेरिका-यूरोप में बंद होगा कारोबार, Oppo की नई रणनीति

Oppo की नई रणनीति के तहत OnePlus के ग्लोबल बिजनेस में बदलाव की तैयारी OnePlus, जो किफ़ायती दाम वाले एंड्रॉइड...
टेक-मित्र 
OnePlus का बड़ा फैसला: अमेरिका-यूरोप में बंद होगा कारोबार, Oppo की नई रणनीति

पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणपत्र पर विदेश मंत्रालय ने अपनी पूर्व टिप्पणी से किनारा!

नई दिल्ली: भारत का पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज़ है या नागरिकता का प्रमाणपत्र ये सवाल फिलहाल विवाद का विषय बना हुआ...
राष्ट्रीय 
पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणपत्र पर विदेश मंत्रालय ने अपनी पूर्व टिप्पणी से किनारा!

उत्तर प्रदेश

समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण

बस्ती - समाजसेवी एवं पत्रकार अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य...
उत्तर प्रदेश 
समाजसेवी अनुराग श्रीवास्तव ने किया पौधरोपण

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर परमार्थ निकेतन में उत्साह, स्वामी चिदानन्द ने दी शुभकामनाएं

जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में स्थित जगन्नाथ धाम मेें हुई विशेष पूजा - अर्चना जगन्नाथ रथयात्रा...
उत्तर प्रदेश  उत्तराखंड 
जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर परमार्थ निकेतन में उत्साह, स्वामी चिदानन्द ने दी शुभकामनाएं