उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ा एक्शन: पैरालंपिक कोच नवल सिंह पद से हटाए गए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को गंभीर आरोपों के बाद उनके पद से हटा दिया है। इस फैसले की पुष्टि पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने रविवार को की।

यह कार्रवाई तब हुई जब दो बार के पैरालंपिक पदक विजेता सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया। सुमित ने इस मामले को गंभीर बताते हुए Sports Authority of India (SAI) में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई।

फ्रेंच ओपन 2026 :  नोवाक जोकोविच ने पहले दौर में जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड को हराया ये खबर भी पढ़े : फ्रेंच ओपन 2026 :  नोवाक जोकोविच ने पहले दौर में जियोवानी म्पेत्शी पेरिकार्ड को हराया

सुमित अंतिल को इस मुद्दे पर देश के कई शीर्ष खिलाड़ियों का समर्थन मिला। टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने भी खुलकर उनका साथ दिया। शिकायत पत्र में कई एथलीट्स के हस्ताक्षर थे, जिसमें आरोप लगाया गया कि कोच द्वारा बार-बार अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता था और खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बनाया जाता था।

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास ये खबर भी पढ़े : 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

बताया गया कि यह लिखित शिकायत 10 अप्रैल को SAI को सौंपी गई थी। सुमित अंतिल के अनुसार, उन्होंने पहले इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठाया था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश भी की गई। हालांकि, उन्होंने किसी समझौते से इनकार करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

 जेमिमा और यास्तिका की धमाकेदार पारियों से भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 38 रन से हराया ये खबर भी पढ़े :  जेमिमा और यास्तिका की धमाकेदार पारियों से भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 38 रन से हराया

नवल सिंह को हाल ही में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और वे भारतीय जैवलिन थ्रो खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों और बढ़ते विवाद को देखते हुए पीसीआई बोर्ड ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्णय लिया।

इस घटना ने भारतीय खेल जगत में कोच और खिलाड़ियों के संबंधों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षित माहौल को सुनिश्चित करना खेल संस्थाओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसों के सर्वे का दिया आदेश , 5 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है. इसमें उनके कामकाज,...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल सरकार ने मदरसों के सर्वे का दिया आदेश , 5 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

वृंदावन योजना में 74 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में वृंदावन योजना स्थित मकान बेचने के नाम पर लगभग 74 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृंदावन योजना में 74 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, दक्षिणी जोन में उत्कृष्ट पुलिसिंग को मिला सम्मान

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को बढ़ावा देने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, दक्षिणी जोन में उत्कृष्ट पुलिसिंग को मिला सम्मान

डॉक्टर पर कार्रवाई, उन्नाव के स्लॉटर हाउस को मिला अभयदान?

मुख्यमंत्री के निर्देश पर देर रात निवर्तमान डीएम गौरांग राठी ने की थी छापेमारी
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर पर कार्रवाई, उन्नाव के स्लॉटर हाउस को मिला अभयदान?

आर्थिक संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल को बचाने की उठी मांग

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) गंभीर आर्थिक संकट से जझ रहा है। एसटी पर 7,000 करोड़ रुपये से...
राज्य  महाराष्ट्र 
आर्थिक संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल को बचाने की उठी मांग

उत्तर प्रदेश

वृंदावन योजना में 74 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में वृंदावन योजना स्थित मकान बेचने के नाम पर लगभग 74 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वृंदावन योजना में 74 लाख रुपये की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा, 50-50 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, दक्षिणी जोन में उत्कृष्ट पुलिसिंग को मिला सम्मान

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को बढ़ावा देने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न सिंह बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’, दक्षिणी जोन में उत्कृष्ट पुलिसिंग को मिला सम्मान

डॉक्टर पर कार्रवाई, उन्नाव के स्लॉटर हाउस को मिला अभयदान?

मुख्यमंत्री के निर्देश पर देर रात निवर्तमान डीएम गौरांग राठी ने की थी छापेमारी
उत्तर प्रदेश 
डॉक्टर पर कार्रवाई, उन्नाव के स्लॉटर हाउस को मिला अभयदान?

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग