गुजरात टाइटंस की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ  रोमांचक जीत

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब काफी रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है, जिसमें हर मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस सीजन का 52वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया जिसको गुजरात टाइटंस 77 रनों से अपने नाम करने के साथ अंकतालिका में जहां लंबी छलांग लगाने में कामयाब रही तो वहीं बाकी टीमों की भी उन्होंने खटिया खड़ी कर दी है। गुजरात टाइटंस इस मैच से पहले 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर थी, जिसमें उनका नेट रनरेट भी माइनस में था, जिसमें उन्होंने इस मैच को जीतने के बाद सीधे दूसरे नंबर पर कब्जा किया है और अपने नेट रनरेट को भी सुधारने का काम किया है।

गुजरात पहुंची दूसरे नंबर पर, राजस्थान के लिए स्थिति हुई गंभीर
आईपीएल 2026 में 52 लीग मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति को देखा जाए तो उसमें पहले नंबर पर 11 मैचों में 7 जीत और चार हार के बाद 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले नंबर पर है, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.737 का है। इसके बाद अब दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम पहुंच गई है, जिनके भी 11 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रनरेट 0.228 का है। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की टीम है जो लंबे समय तक पहली पोजीशन पर कब्जा जमाए हुए थी।

फीफा विश्व कप 2026: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया ये खबर भी पढ़े : फीफा विश्व कप 2026: स्विट्जरलैंड ने बोस्निया को 4-1 से हराया

पंजाब किंग्स के 10 मैचों में जहां 13 अंक हैं तो वहीं उनका नेट रनरेट 0.571 का है। चौथे नंबर पर अब डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आ गई है जिन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और उनके कुल 12 अंक होने के साथ नेट रनरेट 1.234 का है। राजस्थान रॉयल्स अंकतालिका में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है, उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें छह में जीत मिली है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और उनके कुल 12 अंक होने के साथ नेट रनरेट 0.082 का है।

सीएसके और मुंबई इंडियंस को एक भी हार पड़ेगी भारी
अंकतालिका में अन्य टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें छठे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनका अगला मुकाबला काफी अहम हो गया जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। सीएसके के अभी 10 मैचों में 10 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 0.151 का है, वहीं 7वें नंबर पर केकेआर की टीम है और उनके 10 मैचों में 9 अंक होने के साथ नेट रनरेट -0.169 का है। आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर अभी दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिनके 11 मैचों में सिर्फ 8 अंक हैं जबकि अंतिम दो पायदान पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम है जिसमें दोनों के 10-10 मैचों में छह-छह अंक हैं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने...
राष्ट्रीय  राज्य 
बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति...
राष्ट्रीय  राज्य 
निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू। बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...
राज्य  जम्मू कश्मीर 
अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन को...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा में थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास गुरुवार की सुबह सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार...
उत्तर प्रदेश 
बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

देवरिया। देवरिया जनपद समेत पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...
उत्तर प्रदेश 
कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

नोएडा में घरों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप और नकदी बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप और नकदी बरामद