गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने शिक्षा, संगीत और योग की विभूतियों का किया सम्मान
फिरोजाबाद ,संस्कार भारती महानगर शाखा द्वारा रविवार को बाईपास रोड स्थित सी.वी. गेस्ट हाउस परिसर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नटराज पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा, संगीत और योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन विभूतियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षाविद् श्रीमती प्रभा देसरवानी, तबला वादक शिवदयाल जिधान तथा योगाचार्य विनोद मुद्रा को शॉल, प्रतीक चिह्न, सम्मान पत्र, पीत दुपट्टा, नारियल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि कामिनी राठौर ने कहा कि संस्कार भारती प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास जयंती के रूप में मनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि संस्कार ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाते हैं। और संस्कार भारती जैसी संस्थाएं भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में भगवान नटराज के पूजन का महत्व बताते हुए कहा गया कि भगवान शिव को आदियोगी और आदि नर्तक माना जाता है। संस्कार भारती उन्हें अपना गुरु मानकर नटराज स्वरूप में पूजन करती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं भगवान नटराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा ध्येय गीत के साथ किया गया। इसके बाद रेवती देवी विद्यालय की छात्राओं ने गणेश वंदना, भजन एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।
सम्मानित विभूतियों का परिचय कार्यक्रम संयोजक अनुग्रह गोपाल अग्रवाल एवं धर्मेंद्र यादव आर टी आई द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रवीन अग्रवाल ने किया। अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष व्रजेश यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्रज प्रांत मंत्री शिव कांत पालिया, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, प्रांत संरक्षक शैलेश अग्रवाल, रमेश चंद बंसल, नितिन अग्रवाल, अशोक शर्मा, रविन्द्र बंसल, विकास बन्सल , अन्कित् अग्रवाल, सोनम सेठ,कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उमेश गुप्ता, दयाशंकर गुरु, महेश गुप्ता, सजीव जैन, अनिल् अग्रवाल, दीपक गुप्ता प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन,उमाकान्त बन्सल सहित बड़ी संख्या में संस्कार भारती के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
