भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में डॉ तारानंद सादा के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

   । जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कार्यालय से डॉक्टर तारानंद सादा के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान बचाने,जनता के मौलिक अधिकार दिलाने,सरकारी संस्थानों के दुरुपयोग को रोकने,किसानों,युवाओं,बेरोजगारों और महिला पहलवानों पर हो रहे अन्याय,गरीबों का दुख दर्द समझना है।

डॉक्टर सादा ने कहा नरेंद्र मोदी देश के लोगों को झूठ बोलकर धोखा दे रहे हैं।राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बौखलाई भारतीय जनता पार्टी अब संवैधानिक और नागरिक अधिकारों का भी खुल्लम खुला उल्लंघन कर रही है। अफसोस की बात यह है कि इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश की जा रहीं है। राहुल गांधी निडर होकर बिना रूके भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश की जनता को इंसाफ दिलाने के लिए निकले हैं। हमलोग इनसे डरने वाले नही हैं।हमारे पूर्वजों ने पहले भी लडे थे और आज भी लड़ेगें। मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल