वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर नमांश स्याल

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दुबई : दुबई एयर शो में हादसे का शिकार हुए तेजस विमान को विंग कमांडर नमांश स्याल उड़ा रहे थे। हादसे के दौरान उन्होंने एयर शो में मौजूद अन्य लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। भारतीय वायुसेना ने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए पायलट विमान को भीड़ से दूर ले गया। इसी वजह से विंग कमांडर को प्लेन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह इस हादसे में वीरगति को प्राप्त हो गए। विंग कमांडर नमांश स्याल कांगड़ा के रहने वाले थे।

विंग कमांडर स्याल के निधन पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जाहिर किया है। 34 साल के नगरोटा निवासी विंग कमांडर स्याल ने मिग-21 और सुखोई SU-30MKI प्लेन में ट्रेनिंग ली थी। वह फिलहाल तीसरे स्क्वॉर्डन का तेजस विमान उड़ा रहे थे।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची

सीएम सुक्खू ने जताया दुख
दुबई एयर शो में कांगड़ा निवासी पायलट नमांश स्याल के निधन पर सीएम सुक्खू ने भी दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दुबई एयर शो में हुए तेजस विमान हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के वीर सपूत नमन स्याल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और साहसी पायलट खो दिया है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। वीर सपूत नमन स्याल जी की अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को हृदय से नमन।"

जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

कैसे हुआ हादसा?
भारतीय एयरफोर्स से जुड़े सूत्रों ने बताया, "पूरी संभावना है कि पायलट एक पॉजिटिव-हाई g टर्न लेता है, उससे बाहर आता है और कुछ ऊंचाई पाने के लिए विंग ओवर में रोल करता है। फिर वह एक नेगेटिव g पुशओवर में रोल करता है और इसी बीच विमान में कुछ गलत हो जाता है। पायलट विंग्स को लेवल करके और भीड़ से दूर खींचकर इससे बाहर आने की कोशिश करता है। तभी विमान जमीन पर से फ्लैट एटीट्यूड में टकराता है। यह सब अभी अंदाजा है। पायलट ने नीचे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी, यही असलियत है। कोर्ट ऑफ इन्कॉयरी का ऑर्डर दिया गया है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के एनालिसिस से ही हादसे का कारण पता चलेगा।"

 नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी ये खबर भी पढ़े :  नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आर्थिक संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल को बचाने की उठी मांग

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) गंभीर आर्थिक संकट से जझ रहा है। एसटी पर 7,000 करोड़ रुपये से...
राज्य  महाराष्ट्र 
आर्थिक संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल को बचाने की उठी मांग

अराजकता फैलाने के मंसूबे नहीं होंगे सफलः मुख्यमंत्री फडणवीस

मुंबई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर मुख्यमंत्री...
राज्य  महाराष्ट्र 
 अराजकता फैलाने के मंसूबे नहीं होंगे सफलः मुख्यमंत्री फडणवीस

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, कृषि मंत्री ने दिए आकलन के निर्देश

मुंबई। महाराष्ट्र में बेमौसम तूफानी बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने संबंधित अधिकारियों...
राज्य  महाराष्ट्र 
बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, कृषि मंत्री ने दिए आकलन के निर्देश

कॉकरोच को कम मत समझोः उद्धव ठाकरे

मुंबई। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
कॉकरोच को कम मत समझोः उद्धव ठाकरे

अमेरिकी सेना का ईरान के रडार ठिकानों पर हमला, कुवैत-बहरीन में मिसाइल अलर्ट

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के तटीय क्षेत्र...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
 अमेरिकी सेना का ईरान के रडार ठिकानों पर हमला, कुवैत-बहरीन में मिसाइल अलर्ट

उत्तर प्रदेश

ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के ऊर्जा...
उत्तर प्रदेश 
ओबरा डी एवं अनपरा ई परियोजनाओं को उत्पादन निगम को सौंपने की मांग

लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

न्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्ष
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला पर बनेगा भगवान लक्ष्मण का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

लखनऊ। शनिवार पुलिस मुख्यालय स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद ऑडीटोरियम में मीनाक्षी सिंह, आईआरएस,अध्यक्षा वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली...
उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों का सम्मान एवं "वामा इको चैंप्स" का शुभारम्भ 

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

15 जून से 21 जून, 2026 तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह
उत्तर प्रदेश 
योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील