मौसम 23 मई: मानसून का काउंटडाउन शुरू, 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 23 मई 2026: दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर भारत के राज्यों में में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में मानसून के दक्षिण-पूर्व अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और इलाकों में आगे बढ़ेगा। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के साथ पूर्वोत्तर में मानसून के कारण भीषण बारिश हो सकती है।

IMD के मुकाबिक अगले 3 दिन दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ‘रेड कलर वार्निंग’ जारी किया है और उसके बाद के लिए ‘ऑरेंज वार्निंग’ जारी किया गया है। आने वाले 6-7 दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर ‘लू’ का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सकी वंदेमातरम से जुड़े विधेयक पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सकी वंदेमातरम से जुड़े विधेयक पर चर्चा

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (23 से 27 मई): दिल्ली-एनसीआर में भी आने वाले 6-7 दिनों के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में 23 मई से 27 मई के बीच दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम31 डिग्री रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (23 मई): देवरिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल और बदांयू समेत 17 जिलों के लिए गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके साथ ही यूपी के 10 जिलों में गर्मी का ‘रेड अलर्ट’ है। लू चलने की चेतावनी है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और जौनपुर शामिल हैं। बांदा में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (23 मई): भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित 37 जिलों में लू का अलर्ट है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार (23 से 24 मई): बिहार अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में 24 मई तक हीटवेव की भी संभावना है। पटना में गर्मी के साथ आंधी की संभावना है। पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    40°C    28°C
मुंबई    33°C    30°C
चेन्नई    37°C    30°C
कोलकाता    36°C    30°C
लखनऊ    43°C    29°C
पटना    42°C    28°C
रांची    39°C    27°C
भोपाल    41°C    30°C
जयपुर    41°C    31°C
शिमला    28°C    18°C
नैनीताल    31°C    21°C


राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (23 मई): भीषण गर्मी से बेहाल राजस्थान के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इससे तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में 23 मई को दोपहर बाद बादल गरजने और कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (23 मई): मौसम विभाग ने उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल (23 मई): चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावनाओं के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। IMD के अनुसार, शिमला में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मनाली में आंधी-बिजली गिर सकती है।पंजाब-हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम
पंजाब-हरियाणा (23 मई): पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। पंजाब का फरीदकोट और हरियाणा का सिरसा दोनों राज्यों में सबसे गर्म स्थान दर्ज किए जा रहे हैं। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सिरसा में पारा 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दोनों राज्यों के कई शहरों में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा।

ओडिशा में  कैसा रहेगा मौसम
ओडिशा (23 मई): भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में 10 इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, बारगढ़, अंगुल, सोनपुर, बौध, बालासोर, कटक, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज, मल्कानगिरी, गंजम, पुरी और खुर्दा सहित कई अन्य जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' (सावधान रहें) जारी किया गया है। हालांकि, क्योंझर, मयूरभंज, कोरापुट, गंजाम, पुरी, खुर्दा, बालासोर और कटक सहित कई जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बूंदाबांदी होने का भी पूर्वानुमान है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर (23 मई): जम्मू-कश्मीर में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। श्रीनगर, जम्मू, गुलमर्ग और पहलगाम में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है।

केरल में कल कैसा रहेगा मौसम
केरल (23 मई से 3 जून): केरल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। एक जिले में 'ऑरेंज' अलर्ट और 6 अन्य जिलों में 'येलो' अलर्ट है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 27 मई तक केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश के साथ-साथ गरज और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 28 मई से 3 जून के बीच केरल के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कारों और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से...
मध्य प्रदेश 
मप्र: गुरु पूर्णिमा पर 'महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व', 102 मेधावी छात्रों को मिलेगी ₹1 लाख की छात्रवृत्ति

भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज (बुधवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: गूंजेगा बाघ संरक्षण का संदेश, अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे कई अहम घोषणाएं

अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में स्कूल वाहन की कथित लापरवाही ने एक मासूम छात्र की जान...
राजस्थान 
अलवर: स्कूल टेम्पो से गिरकर एलकेजी छात्र की दर्दनाक मौत, वाहन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को महिलाओं के 69 किलोग्राम भार...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

उत्तर प्रदेश

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें