स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल : तकनीक से टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई रफ्तार

जिनेवा में बोले जेपी नड्डा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी स्वास्थ्य तकनीक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जिनेवा/नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि तकनीक को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भारत का सबसे बड़ा विधिक और स्वास्थ्य लक्ष्य है। उन्होंने यह बात स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान फेफड़ों की स्वास्थ्य जांच पर आयोजित उच्चस्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आयोजन ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ की ओर से किया गया, जिसकी सह-मेजबानी भारत, जापान, फिलीपींस और जाम्बिया ने की।

नड्डा ने कहा कि समय पर स्क्रीनिंग, बीमारी की शीघ्र पहचान और सभी लोगों को समान स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान दुनिया का सबसे बड़ा जांच और शीघ्र निदान अभियान बन चुका है। इसके तहत घर-घर जाकर जांच, मोबाइल स्वास्थ्य टीमों, सामुदायिक अभियानों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले ये खबर भी पढ़े : दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन यात्रियों के लिए खुले

उन्होंने बताया कि दूरदराज और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों में मॉलिक्यूलर जांच प्रणाली, डिजिटल छाती एक्स-रे, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण और हैंडहेल्ड स्क्रीनिंग डिवाइस का बड़े स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि ‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ में ‘खुशी’ नाम का कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित बहुभाषी चैटबॉट जोड़ा गया है, जो मरीजों को लक्षण, जांच केंद्र और उपचार संबंधी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराता है।

केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों तथा अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार फेफड़ों की बीमारियों की जांच को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने वैश्विक सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि सस्ती जांच सुविधाएं, डिजिटल उपकरण, बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और स्थायी वित्तीय सहायता टीबी उन्मूलन के लिए बेहद जरूरी हैं। नड्डा ने कहा कि भारत दुनिया के देशों, नवाचारकर्ताओं और स्वास्थ्य संगठनों के साथ मिलकर टीबी के खिलाफ लड़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

प्रयागराज: बालिगों का सहमति से विवाह अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने अपहरण की एफआईआर की रद्द

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि दो बालिग व्यक्तियों द्वारा अपनी इच्छा से किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: बालिगों का सहमति से विवाह अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने अपहरण की एफआईआर की रद्द