राहुल गांधी बोले: सभ्यता खत्म करने की बात अस्वीकार्य, परमाणु हथियार कभी जायज नहीं

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया तो 'पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।'

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साफ शब्दों में कहा कि आज के आधुनिक दौर में ऐसी भाषा या सोच बिल्कुल स्वीकार नहीं की जा सकती, जो पूरी मानव सभ्यता के अंत की बात करे। उन्होंने कहा कि युद्ध भले ही दुनिया की सच्चाई हो, लेकिन किसी भी हालत में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल सही नहीं ठहराया जा सकता। उनका कहना था कि 'किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियारों का उपयोग जायज नहीं है।'

उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी ये खबर भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में लागू होगा वक्फ संशोधन कानून' : दानिश अंसारी

ट्रंप ने पूरी सभ्यता खत्म करने की दी धमकी
बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक डेडलाइन दी थी, जिसमें कहा गया था कि अगर ईरान समझौते के लिए तैयार नहीं होता, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे पर, तो गंभीर परिणाम होंगे। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि 'एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है', जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के अहम तेल केंद्र खर्ग द्वीप पर दो बार हवाई हमले किए हैं। यह जगह ईरान के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। हमलों में पुल और रेलवे स्टेशन जैसे बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है।

अमेरिका के खिलाफ ईरान का सख्त रुख
दूसरी ओर, ईरान ने भी सख्त रुख अपनाया है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि आमिर-सईद इरावानी ने कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई बड़ा हमला किया, तो ईरान तुरंत और उसी अनुपात में जवाब देगा। वहीं ईरान सरकार ने अपने नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे बिजली संयंत्रों और अहम ठिकानों के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर सुरक्षा में सहयोग करें।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

सुरक्षा बलों ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इम्फाल एयरपोर्ट से 3.2 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद। केसीपी और यूएनएलएफ (पी)...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, दो उग्रवादी कैडर और गांजा तस्कर गिरफ्तार

असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा पेश करेंगे 2026-27 का पूर्ण बजट। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण...
राष्ट्रीय 
असम विधानसभा में आज पेश होगा 2026-27 का पूर्ण बजट, जनता की उम्मीदों पर रहेगी नजर

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन। 98.73 किमी लंबी परियोजना पर ₹5,017 करोड़ की लागत। दो वर्षों में निर्माण...
मध्य प्रदेश 
उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का भूमि पूजन, ₹5,017 करोड़ से बदलेगी मालवा की तस्वीर

गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

किलियन एमबाप्पे 8 गोल और 3 असिस्ट के साथ शीर्ष पर। लियोनेल मेसी 8 गोल और 1 असिस्ट के साथ...
खेल 
गोल्डन बूट की दौड़ में एमबाप्पे सबसे आगे, मेसी और हालैंड दे रहे कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश

बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बारिश के बीच सड़क पर फिसलन एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। इटौंजा थाना क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बारिश बनी काल! इटौंजा फ्लाईओवर पर फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास