11वें दिन भी धरना पर बैठे रहे संविधान बचाओ मोर्चा के आन्दोलनकारी, 30 को होगा प्रदर्शन

11वें दिन भी धरना पर बैठे रहे संविधान बचाओ मोर्चा के आन्दोलनकारी, 30 को होगा प्रदर्शन

पलामू। संविधान बचाओ मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना आज शुक्रवार 11वें दिन भी जिला परिषद कार्यालय के सामने जारी रहा। धरना की अध्यक्षता भीम आर्मी के तरहसी प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र आजाद ने की, जबकि संचालन यशवंत पासवान ने किया। धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि प्रशासन द्वारा प्रतिमा लगाने के लिए कमेटी गठित की गई है, परंतु कमेटी के अध्यक्ष सदर सीओ अभी तक धरना स्थल पर वार्ता करने नहीं आए हैं, जिससे मोर्चा के लोगों में काफी आक्रोश है। मोर्चा 30 दिसंबर को विशाल महा धरना एवं प्रदर्शन करेगा, जिसमें हजारों की संख्या में चार पहिया वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जाएगा। मेदनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न रास्तों से जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरना का समर्थन किया जाएगा। इससे पहले 27 दिसम्बर को पलामू प्रमंडल के सभी प्रखंडों में मोर्चा द्वारा मांग पत्र प्रतिमा लगाने के लिए दिया जाएगा। धरना में मुख्य रूप से रवि पाल, अजय सिंह चेरो, ईश्वरी महतो, त्रिपुरारी सिंह चेरो, दिलकेश्वर कुशवाहा, अनुराग भारती, रुचिर तिवारी, शत्रुध्न कुमार शत्रु, चंद्रधन महतो, टाइगर रोशन मेहता आदि शामिल थे।

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल