प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे ब्रासीलिया, हवाई अड्डे और होटल पर जोरदार स्वागत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

ब्रासीलिया (ब्राजील)। भारतीय प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार शाम (स्थानीय समय) ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी का रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में सांस्कृतिक आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी यात्रा के आखिरी चरण में 09 जुलाई को नामीबिया जाएंगे। वो नामीबिया की संसद को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के यात्रा पर हैं। वो सबसे पहले घाना गए। इसके बाद उन्होंने कैरेबियन देश- त्रिनिदाद एंड टोबैगो का दौरा किया। यात्रा के तीसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी अर्जेंटीना गए। अब विदेश दौरे के चौथे पड़ाव पर चार दिनों के लिए वो ब्राजील में हैं। यहां के रियो डी जेनेरियो में उन्होंने 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। वहां से अब वे ब्रासीलिया पहुंचे हैं।

होर्मुज में शांति के प्रयास, अच्छी वार्ता के कयास, ट्रंप ने कहा- जल्दी करो ये खबर भी पढ़े : होर्मुज में शांति के प्रयास, अच्छी वार्ता के कयास, ट्रंप ने कहा- जल्दी करो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वागत समारोह में ब्राजील के पारंपरिक सांबा रेगे का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील की यात्रा पर राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री मोदी होटल पहुंचे। उन्होंने वहां प्रवासी भारतीयों का अभिवादन किया।

भारतीय समुदाय के सदस्य भारतीय झंडे लेकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए होटल के बाहर एकत्र हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वागत करने आए बच्चों से भी बातचीत की। होटल में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी देखा।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा, "भारत-ब्राजील की दृढ़ साझेदारी में नए कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षामंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक ब्राजील के सांबा रेगे प्रदर्शन ने स्वागत को संगीतमय बना दिया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित आपसी हित के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने पर लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

मेष आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है और मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 9 अगस्त 2026:दिन कुछ राशियों के लिए धन और प्यार के लिए उत्तम 

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

​गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में पुरानी रंजिश के चलते बिजली विभाग के एक ठेकेदार की...
खूनी रंजिश: ठेकेदार पर हमला, तलवार से उतारा मौत के घाट

सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जन-संवाद और जनकल्याण की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता...
मध्य प्रदेश 
सुरखी में मंत्री राजपूत का पैदल जनसंवाद, 5 करोड़ की सौगात

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी