कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, यहां आकर बहुत खुश हूं.सर्जियो गोर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कश्मीर घाटी: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इस इलाके को "बेहद खूबसूरत जगह" बताया और संकेत दिया कि वॉशिंगटन इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी (यात्रा संबंधी सलाह) की समीक्षा कर सकता है। सर्जियो गोर ने यहां एक अहम बयान भी दिया है कि कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। कश्मीर का मेरा दौरा एक शानदार अनुभव है। सर्जियो गोर ने कहा कि मैं कश्मीर पहली बार आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है, और इसलिए मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।बता दें कि सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की है।

ट्रैवल एडवाइजरी पर विचार होगा-  सर्जियो गोर
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी बातचीत "बहुत अच्छी" रही और इस पर आगे की कार्यवाही के लिए जानकारी वॉशिंगटन और दिल्ली ले जाई जाएगी। उन्होंने कहा- "आखिरी बात जो मैं आपसे साझा करना चाहता हूं, वह यह है कि अमेरिका यात्रा संबंधी चेतावनी जारी करता है, और हम समय-समय पर उन चेतावनियों का पुनर्मूल्यांकन करते हैं। मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम विचार करेंगे।"

भरूच की कंपनी में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं ये खबर भी पढ़े : भरूच की कंपनी में भीषण आग, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान सर्जियो गोर ने कहा- "हमारा मानना है कि यहां के मुख्यमंत्री और सरकार ने इस इलाके को सुरक्षित रखने और इसे और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कदम उठाए हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या अमेरिका द्वारा लगाई गई या सुझाई गई यात्रा चेतावनी को कम किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा, यह एक खूबसूरत इलाका है। मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी यहाँ आकर यहां की खूबसूरती और मौकों का आनंद लेंगे।" बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान डल झील में शिकारा राइड भी किया।

370 निरस्त होने के बाद अमेरिकी राजदूत की पहली यात्रा
आपको बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के इस दौरे पर बारीकी से नजर रखी जा रही है क्योंकि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से कश्मीर का दौरा करने वाले यह पहले मौजूदा अमेरिकी राजदूत हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति होने की बात कह रही है। गोर गुरुवार को लद्दाख जाने से पहले अपने प्रवास के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान