मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल

इंफाल। मणिपुर में राजधानी सहित पांच जिलों में शुक्रवार सुबह छह बजे इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं। इंटरनेट पर बार-बार प्रतिबंध से सामान्य सरकारी और निजी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गंभीर असर पड़ा एवं शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन अरामबाई टेंगोल (एटी) के नेता की गिरफ्तारी के बाद सात जून की रात 11.45 बजे से राज्य की राजधानी समेत पांच जिलों में इंटरनेट पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया था। राज्य सरकार ने प्रतिबंध के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया।

एटी ने अपने नेता की गिरफ्तारी के विरोध में दस दिन बंद की घोषणा की लेकिन तीसरे दिन इसे वापस ले लिया। शुरूआती प्रतिबंध आदेश पांच दिनों के लिए था और यह गुरुवार रात 11.45 बजे समाप्त हो गया। गृह आयुक्त एन अशोक कुमार के देर रात के आदेश से प्रतिबंध को 13 जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया था।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मध्‍यप्रदेश के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री ने किया स्‍वागत मध्‍यप्रदेश के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्‍यमंत्री ने किया स्‍वागत
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मध्‍य प्रदेश के पचमढ़ी में शनिवार से शुरु हाे रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग...
बिलग्राम- पंचायत गुरौली में विकास कार्यों में भारी अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
राजस्थान से किशोरी बरामद, आरोपित युवक गिरफ्तार
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के मंत्र के साथ हुआ योग सप्ताह का शुभारम्भ
साण्डी में अवैध कक्षाओं पर प्रशासन सख्त, स्कूल प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज
अतिक्रमित भूमि के घेराबंदी के क्रम में विरोध प्रदर्शन करने वाले 10 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
यमुनानगर: हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार