भारत के डिजिटल भुगतान को वैश्विक पहचान, ग्रीस ने यूपीआई सेवा को दी प्राथमिकता

ग्रीस में शुरू हुई यूपीआई सेवा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र को वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) सेवा अब ग्रीस में भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही योग्य ग्राहक सुरक्षित, तेज और आसान तरीके से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे, जबकि पारंपरिक भुगतान प्रणालियों की तुलना में लेनदेन की लागत भी कम होगी।

ग्रीस दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि दुनिया भर में यूपीआई को मिल रही स्वीकार्यता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तकनीक आधारित सोच पर बढ़ते वैश्विक विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत के डिजिटल समाधान सीमाओं से आगे बढ़कर साझा विकास और आर्थिक समृद्धि को नई दिशा दे रहे हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम ये खबर भी पढ़े : चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर पीएम मोदी का संदेश, बोले राष्ट्र निर्माण में सीए की भूमिका अहम

अपने दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने यूरोबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोकियन करावियास से मुलाकात कर भारत-ग्रीस आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने ग्रीक कंपनियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया तथा विनिर्माण और बुनियादी ढांचा विकास जैसे क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर