स्मार्ट सुरंग खोजी प्रणाली से मजबूत होगी भारतीय सेना, बर्फ, रेगिस्तान और पहाड़ों में भी प्रभावी

नई तकनीक अब गैर धातु विस्फोटकों का भी आसानी से लगाएगी पता          

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • सेना के लिए 386 आधुनिक सुरंग खोजी उपकरण खरीदने की तैयारी

नई दिल्ली। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों के सामने सबसे बड़ा खतरा कई बार जमीन के भीतर छिपे विस्फोटक साबित होते हैं। खासकर जम्मू-कश्मीर और अन्य संवेदनशील इलाकों में आतंकवादी अब ऐसे विस्फोटकों और बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें पारंपरिक धातु खोजी उपकरण आसानी से पकड़ नहीं पाते। इसी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना अब नई पीढ़ी की अत्याधुनिक तकनीक अपनाने जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए अत्याधुनिक दोहरी तकनीक वाले सुरंग खोजी उपकरण खरीदने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक करीब 386 नए उपकरण खरीदे जाएंगे, जिन पर लगभग 290 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है। इन उपकरणों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि ये धातु के साथ-साथ प्लास्टिक, लकड़ी और चीनी मिट्टी जैसे पदार्थों से बने विस्फोटकों को भी खोज सकेंगे।

 प्रधानमंत्री का 3 देशों का दौरा शुरू: इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक भारत के रणनीतिक संबंध होंगे मजबूत ये खबर भी पढ़े :  प्रधानमंत्री का 3 देशों का दौरा शुरू: इंडोनेशिया से न्यूजीलैंड तक भारत के रणनीतिक संबंध होंगे मजबूत

अब तक सेना जिन धातु खोजी उपकरणों का इस्तेमाल करती रही है, वे केवल धातु आधारित वस्तुओं का पता लगाने में सक्षम थे। लेकिन आतंकियों ने समय के साथ अपनी रणनीति बदल दी और गैर धातु विस्फोटकों का इस्तेमाल बढ़ा दिया। ऐसे विस्फोटक सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बन चुके थे क्योंकि सामान्य उपकरण उन्हें पहचान नहीं पाते थे। कई बार इसी वजह से जवानों को नुकसान भी उठाना पड़ा।

नई प्रणाली में पारंपरिक विद्युत चुंबकीय तकनीक के साथ जमीन के भीतर देखने वाली रडार और अवरक्त तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे जमीन के अंदर छिपी संदिग्ध वस्तुओं की अधिक सटीक पहचान संभव हो सकेगी। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य के युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों में बेहद उपयोगी साबित होगी।

इस आधुनिक प्रणाली को हर प्रकार के मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यह बफीर्ले इलाकों, रेगिस्तान, दलदली जमीन और पहाड़ी क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से काम करेगी। जानकारी के अनुसार यह लगभग 10 से 12 सेंटीमीटर गहराई तक छिपे विस्फोटकों को पहचानने में सक्षम होगी। छोटे आकार की बारूदी सुरंगें भी इसकी पकड़ से बच नहीं पाएंगी।

सैनिकों की सुविधा के लिए इसका वजन सीमित रखा गया है ताकि लंबे समय तक इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इसमें ध्वनि और दृश्य दोनों प्रकार की चेतावनी प्रणाली होगी, जिससे जवानों को तुरंत खतरे की जानकारी मिल सकेगी। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय सेना लगातार आधुनिक तकनीकों को अपने तंत्र में शामिल कर रही है। मानव रहित विमान, उन्हें निष्क्रिय करने वाली प्रणालियों और आधुनिक हथियारों के बाद अब यह उच्च तकनीक वाली सुरंग खोजी प्रणाली सेना की सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करेगी। आने वाले समय में यह उपकरण सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।

 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

भारत ने पहले दिन कुल 5 पदक जीते। मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवाजी परशुराम...
खेल 
एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में भारत की दमदार शुरुआत, पहले दिन जीते 5 पदक

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया। लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश। किलियन एमबाप्पे ने 60वें...
खेल 
फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया। पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त। हैरी ब्रूक ने...
खेल 
इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 की अजेय बढ़त

हमलों से दहला दक्षिणी ईरान, बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास शक्तिशाली विस्फोट

बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास कई धमाकों की खबर। अमेरिका ने हमलों में शामिल होने से किया इनकार। हमलों की...
अंतर्राष्ट्रीय 
हमलों से दहला दक्षिणी ईरान, बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास शक्तिशाली विस्फोट

दमोहः पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, संचालक समेत 7 हिरासत में

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में पुलिस ने गुरुवार देर शाम अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
दमोहः पुलिस का स्पा सेंटर पर छापा, संचालक समेत 7 हिरासत में

उत्तर प्रदेश

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज,...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर गूंजा छात्र हुंकार सम्मेलन

चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र स्थित चारबाग के एक होटल में गुरुवार शाम एक युवक द्वारा फांसी लगाकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चारबाग के होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार