पवन खेड़ा के घर पर पुलिस की छापेमारी, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रताड़ना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली/गुवाहाटी। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस की छापेमारी का पार्टी ने विरोध करते हुए इसे राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया है। पार्टी ने इसके खिलाफ संघर्ष का भी ऐलान किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुवाहाटी में पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है। पवन खेड़ा पर लगाए गए आरोपों की जांच सरकार को करानी चाहिए और जनता को बताना चाहिए कि आरोप सही हैं या गलत। एफआईआर दर्ज कर लें, इससे कोई डरता नहीं है। हम मुकाबला करेंगे। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां हमें लगातार तंग करती रही हैं। जो लोग जेल गए, बाद में भाजपा में शामिल होकर साफ हो गए। इस मामले में भी हम लड़ेंगे।

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की तैयारियों की समीक्षा, छात्रहित में कई बड़े सुधार लागू ये खबर भी पढ़े : नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की तैयारियों की समीक्षा, छात्रहित में कई बड़े सुधार लागू

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि पवन खेड़ा को जनहित में सवाल पूछने के कारण गिरफ्तार करने की कोशिश यह साबित करती है कि असम के मुख्यमंत्री विचलित और घबराए हुए हैं। उन्होंने इसे विधिसम्मत प्रक्रिया नहीं बल्कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं और इसी कारण बौखलाए हुए हैं। पवन खेड़ा ने साक्ष्यों के साथ सवाल पूछे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जवाब देने के बजाय धमकियां दे रहे हैं और पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता आगामी 9 अप्रैल को इसका जवाब देगी।

उल्लेखनीय है कि पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा के पास तीन विदेशी पासपोर्ट हैं और उनके नाम से कई कंपनियां विदेशों में रजिस्टर्ड हैं, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को नहीं दी है। इस पर रिंकी भुइंया ने असम पुलिस से शिकायत की थी। इस पर असम पुलिस की टीम मंगलवार सुबह दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित खेड़ा के घर पहुंची।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने गुरुवार को नई दिल्ली में डीएफएस सचिव संजय लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित...
कारोबार 
भारत का पहला संप्रभुता समर्थित समुद्री बीमा उत्पाद लॉन्च, नौवहन क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

काठमांडू। नेपाल सुनसरी के देवानगंज और सिरहा समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए दुखद हादसों और...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की शांति की अपील, निष्पक्ष जांच का भरोसा

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा