विधानसभा चुनाव: तीन राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ संपन्न,जनता में दिखा उत्साह

असम, केरल और पुडुचेरी में लंबी कतारों के बीच लोकतंत्र का पर्व संपन्न

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी। असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। तीनों राज्यों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कहीं-कहीं छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

चुनाव आयोग के अनुसार, असम में अपराह्न एक बजे तक 59.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। राज्य की सभी 126 सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चला। दक्षिण सलमारा मनकाचार जिले में सबसे अधिक 65.93 प्रतिशत और कार्बी आंगलोंग में सबसे कम 50.85 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में 2.50 करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए 28 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे। कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

भावनगर में जहरीली शराब का कहर, 4 की मौत; 18 अस्पताल में भर्ती, 8 की हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : भावनगर में जहरीली शराब का कहर, 4 की मौत; 18 अस्पताल में भर्ती, 8 की हालत गंभीर

केरल में भी मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। यहां 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। अपराह्न एक बजे तक 49.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। एनार्कुलम जिले में सबसे अधिक 52.94 प्रतिशत और कासरगोड में सबसे कम 47.61 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्यभर में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला। यहां अपराह्न एक बजे तक 56.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। पुडुचेरी जिले में करीब 57 प्रतिशत और कराईकल में 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि मन्नादिपेट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, लेकिन अन्य स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ राजग और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। यहां कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 40 महिलाएं शामिल हैं। प्रदेश में लगभग 9.44 लाख मतदाता हैं।

तीनों राज्यों में तेज गर्मी के बावजूद मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं की थीं, जो काफी हद तक सफल रहीं। अब सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हैं, जो 4 मई को होगी। उसी दिन यह तय हो जाएगा कि तीनों राज्यों में सत्ता किसके हाथों में जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

पारादीप: ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक...
राष्ट्रीय 
  बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

वॉशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर चल रहा तनाव अब टैरिफ वॉर में बदलता दिख रहा है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

'धुरंधर' :रणवीर सिंह रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज'...
मनोरंजन 
 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 23 अगस्त 2026: देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

  सुपरफूड :  महिलाओ को कौन से 5 फूड्स को डाइट में जरूर शामिस करने चाहिए। पहला है हलीम के आंवला:...
नारी व बाल जगत 
महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

उत्तर प्रदेश

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
उत्तर प्रदेश 
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें