राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन ने वेतन बढ़ोतरी व अन्य समस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्षा को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन ने वेतन बढ़ोतरी व अन्य समस्याओं को लेकर पालिकाध्यक्षा को सौंपा ज्ञापन

रामपुर: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मज़दूर यूनियन ने प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश अनुसार वेतन बढ़ोतरी व अन्य समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्षा को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में कहा कि ठेका सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यूनियन कई बार पालिका प्रशासन व पालिका अध्यक्षा को अवगत करा चुके हैं लेकिन उसके बाद भी किसी समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
 
कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं में रामपुर की तहसीलो में नगर पालिका व नगर पंचायत में ठेका सफाई कर्मचारियों को मानदेय लगभग 9 हज़ार रुपए प्राप्त कराए जाते हैं,लेकिन रामपुर नगर पालिका परिषद में ठेकेदार द्वारा ठेका सफाई कर्मचारियों को 366 रुपए 54 पैसे के हिसाब से 26 दिन का वेतन 8170 रुपए दिए जाता है जोकि शासनादेश का खुला उल्लंघन है यह सौतेला बर्ताव बंद किया जाए और कर्मचारियों को तहसीलों के बराबर वेतन दिया जाए।
 
ठेका कर्मचारियों को कौन से शासनादेश द्वारा वेतन दिया जा रहा है व कर्मचारियों की कितनी कटौती की जा रही है इसके बारे में यूनियन को लिखित में अवगत कराया जाए।कई बार लिखित में देने के बावजूद भी ठेका सफाई कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड और पीएफ कार्ड नहीं दिए गए।जल्द से जल्द दिए जाएं।ठेका सफाई कर्मचारियों का बीमा विभाग द्वारा कराया जाए ताकि भविष्य में परिवार को लाभ मिल सके।ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म कुमार वाल्मीकि,अनिल राज जिलाध्यक्ष,जोगिंद्र,रंजीत,मुकेश,सनी,गुड्डू,गोपाल,संजय,विनोद,दीपक राही,मनीष,जोगेश,अंकित,कमल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
Tags: Rampur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल