9 दिसम्बर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

9 दिसम्बर को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

किशनगंज। व्यवहार न्यायालय परिसर में 9 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आम लोग आपसी सुलह-समझौता से अपने वाद व विवादों का निपटारा करवा सकते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने सरपंचों के साथ बैठक भी आयोजित की थी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, न्यायालय में लंबित सुलहनीय वाद आदि मामलों का निपटारा आपसी समझौता से किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर लाभान्वित हों इसके लिए जिले के सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक भी आयोजित की गई थी। जिसमें सभी थानाध्यक्षों को थाना स्तर से भी प्रचार प्रसार का निर्देश दिया गया था।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद महिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
फायरिंग में मजदूर को लगी गोली
आलोक स्टील प्लांट में महिला मजदूर की मौत, पांच लाख मुआवजे के बाद उठा शव
फांसी का फंदा लगा महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी छोड़ा
पलवल सिविल सर्जन एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथाें गिरफ्तार
शिकायत का भय दिखाकर व्यापारी से सात हजार वसूले
 कैबिनेट मंत्री को पायलट करके लौट रही गाड़ी ट्रक से टकराई, तीन पुलिस कर्मी घायल