महंत राजकुमार की अपील,अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे दामाखेड़ा
कार्यशाला 11 जून 26 को
गोरखपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य स्थित बेमेतरा दामाखेड़ा कबीर धर्मनगर में 11 जून 26 को होने वाले एसकेडीवीं मिशन की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश से जिले,ग्राम, तहसील प्रतिनिधियों का वहां जाना आवश्यक है,उक्त बातें एसकेडीवीं मिशन के उत्तर प्रदेश राज्य प्रतिनिधि महंत राजकुमार ने उनसे हुई दूरभाष पर वार्ता के दौरान बताया । उन्होंने बताया कि कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के 16वें वंश प्रतापाचार्य पंथ श्री उदित मुनि नाम साहब के आवाहन पर 7 जून से लेकर 15 जून 26 तक कार्यशाला आयोजित किया गया है जिसमें उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधियों को 11 जून 26 को वहां पहुंचना अनिवार्य है।
यह कार्यशाला एक नए अध्याय को जोड़ने जा रही है जो अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है। जिसमे प्रतिनिधियों को एसकेडीवीं के मिशन क्या है,उसके उद्देश्य क्या है उसका कार्य क्षेत्र क्या है, के बारे में जानकारी दी जाएगी। महंत राजकुमार जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से हर जिले, ग्राम तहसील स्तर से प्रतिनिधि(कुछ जिले छोड़कर) अपनी-अपनी सूची हमको भेज चुके हैं। आगे चलकर हम अपने क्षेत्र में पंथ का प्रचार- प्रसार कर सकेंगे अनुशासित तरीके से क्योंकि जब व्यक्ति स्वयं अनुशासित होता है तभी कार्य भी एक कसाव के साथ संपादित होता है।महंत साहब ने बताया कि अभी 2026 में बसंत पंचमी के दिन उदित मुनि नाम साहब का 16वें वंश प्रतापा चार्य के रूप में चादर तिलक हुआ है। पंथश्री चादर तिलक होने से पहले ही नवोदय कबीर पदयात्रा में अपने आप को कबीरपंथियों के बीच पहुंचकर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वचन,आशीर्वाद देते चले आ रहे थे,चादर तिलक के बाद भी उनकी यह पदयात्रा जारी है, पंथ श्री का संकल्प है कि पूरे भारतवर्ष में हम अपने कबीर पंथियो के बीच में जाएंगे।
ये खबर भी पढ़े : अधिशाषी अभियन्ता से मिलने पहुंचा पेंशनरों का प्रतिनिधि मंडल, समस्याओं के समाधान की मांगमहंत साहब ने यह भी बताया कि कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा विगत 1903(विजयदशमी )में स्थापित है,। उन्होंने यह भी बताया कि मैं स्वयं 8 जून को दामाखेड़ा पहुंच जाऊंगा मेरी कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा से जुड़े कबीर पंथी भाइयों से अपील है कि वह समय निकालकर 11 जून को होने वाले कार्यशाला में उपस्थित हो और पंत श्री का आशीर्वाद प्राप्त करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
