पीले दांतों को साफ करने के बेहतरीन घरेलू उपाय

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पीले दांत : पीले दांत ओरल हाइजीन की कमी का संकेत हो सकते हैं। दांतों का पीलापन मुख्य रूप से दांतों की अच्छी तरह से सफाई न करना, चाय-कॉफी का बहुत ज़्यादा सेवन और धूम्रपान की वजह से बढ़ता है। इसके अलावा दांतों पर जमा प्लाक और बैक्टीरिया सांसों की बदबू की वजह बन सकते हैं। ऐसे में सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन किरण कुकरेजा ने दांतों को साफ रखने और सांसों की बदबू दूर करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बताए हैं।


टूथ पाउडर बनाने के लिए सामग्री:
4 चम्मच नीम पाउडर, 2 चम्मच लौंग पाउडर, 2 चम्मच इलायची पाउडर, 2 चम्मच दालचीनी पाउडर, 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच बारीक पिसा हुआ सेंधा नमक, आधा चम्मच बेकिंग सोडा

गैस, कब्ज की समस्या को दूर करता है ये सीड्स ये खबर भी पढ़े : गैस, कब्ज की समस्या को दूर करता है ये सीड्स

घर पर टूथ पाउडर बनाने का तरीका
घर पर टूथ पाउडर बनाने के लिए नीम पाउडर, लौंग पाउडर, इलायची पाउडर,  दालचीनी पाउडर,  हल्दी पाउडर, सेंधा नमक, बेकिंग सोडा को आपस में मिलाएं। सभी पाउडर को अच्छी तरह से छान लें ताकि कोई मोटा कण न रहें। उसके बाद एक बार फिर से अच्छी तरह मिला लें। अब, इसे एक साफ, सूखे और एयरटाइट कांच के जार में रखें।

क्या है इस्तेमाल का तरीका?
इस्तेमाल करने के लिए थोड़ी सी मात्रा में पाउडर लें। मुलायम टूथब्रश का इस्तेमाल करके 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे दांतों पर टूथ पाउडर से ब्रश करें। अच्छी तरह कुल्ला करें। इसके बाद आप अपने रेगुलर टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको मुंह में छाले हैं, मसूड़े सेंसिटिव हैं, या इनमें से किसी भी चीज़ से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।


इन बातों का भी रखें ध्यान 
दो बार ब्रश: दांतों को हेल्दी रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना ज़रूरी है। सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करें।

जीभ की सफाई है सबसे ज़रूरी: जीभ पर जमे बैक्टीरिया को हटाने के लिए टंग क्लीनर या ब्रश का इस्तेमाल जरूर करें।

फ्लॉस का इस्तेमाल: दांतों के बीच फंसा खाना निकालने के लिए रोजाना एक बार डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें। हर बार खाने के बाद कुल्ला करना ज़रूरी है और हर 3 महीने में अपना ब्रश बदलना जरूरी है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी