शरीर को फिट रखने के लिए कितना खून पंप करता है हार्ट

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल : दिल का हाल जानना फिट रहने के लिए बहुत जरूरी है। दिल सिर्फ खून ही पंप नहीं करता बल्कि आपकी फीलिंग और इमोशन्स को भी कंट्रोल करता है। इसलिए जब-जब दिल की धड़कन तेज हो या जब दिल थोड़ा मायूस हो उसका हाल जरूर जानें। क्योंकि ये शरीर की ऐसा मशीन है जो हमें जिंदा रखती है। बिना रुके बिना थमे ये मशीन रात दिन काम करती रहती है, लेकिन जैसे ही ये मशीन किसी कारण से बंद हुई आपकी जिंदगी भी रुक जाती है। इसलिए दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। शरीर के सारे अंगों को स्वस्थ रखने के लिए खून को दिनभर लगातार पंप करना पड़ता है। आइये जानते हैं 1 दिन में दिल कितनी बार धड़कता है। 1 मिनट में दिल कितना खून पंप करता है और औसतन 80 साल में आपका दिल कितना काम करता है।

1 मिनट में दिल कितनी बार धड़कता है?
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और जाने माने डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया औसतन एक इंसान का दिल 1 मिनट में 80 से 100 बार धड़कता है। इसमें 80 का औसत मानकर चलते हैं। यानि 1 सेकेंड में हमारा दिल 1 बार से ज्यादा धड़कता है और करीब 5 लीटर खून को पंप करता है। अब सोचिए 1 मिनट में 5 लीटर खून को पंप करता है हार्ट तो ये कितनी पॉवरफुल मशीन होगी।

डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल ये खबर भी पढ़े : डाइट में आयरन से भरपूर इन कुछ जूस को करेंशामिल

1 दिन में हार्ट कितनी बार धड़कता है?
सामान्य इंसान का दिल 1 दिन में करीब 1 लाख बार बीट करता है। दिल ऐसा इंजन है जो 1 साल में 365 लाख बार धड़कता है। अगर आप 80 साल तक जिंदा रहते हैं तो आपके पूरे जीवन काल में हार्ट 292 करोड़ बार धड़कता है। अब आप सोचिए भगवान ने हमारे शरीर में कैसा मजबूत अंग दिया है जिससे हमारी जिंदगी चल रही है। इसलिए हर तरह से दिल का हाल बहुत जरूरी हो गया है।

दिल को मजबूत कैसे बनाएं
दिल को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम सबसे जरूरी है। आपको रोजाना किसी न किसी तरह की कोई फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। रनिंग, जॉगिंग और कार्डियो एक्सरसाइज को हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है। वहीं हार्ट के लिए रॉ फूड यानि कच्चा खाना, कम तेल और चीनी वाला भोजन फायदेमंद है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों का सेवन करें। वजन कम रखें, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से दूर रहें। आपका दिल इससे स्वस्थ रहेगा और अच्छी तरह पंप करता रहेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान