छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जांजगीर-चांपा। जिले में मानसून के मद्देनजर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ,बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तैयारी रखें।

कोरबा में कैंची मोड़ पर पलटा मालवाहक वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल ये खबर भी पढ़े : कोरबा में कैंची मोड़ पर पलटा मालवाहक वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल

जिला सेनानी, एसडीआरएफ और संबंधित विभागों को संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय रखने और नियमित मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, प्रशिक्षित तैराकों की उपलब्धता और पर्याप्त बचाव उपकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने बारिश के मौसम में जलजनित और संक्रामक रोगों की रोकथाम को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पेयजल स्रोतों की नियमित जांच, क्लोरीनेशन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा।

बैठक में बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी फॉल्ट की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान करे।

कुछ क्षेत्रों में शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों तक समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित न हो।

बैठक में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीयू) वैक्सीन अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत विभाग को समन्वय बनाकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरी गंभीरता से चलाया जाए।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करें और प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चिन्हित हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और घरेलू बायोगैस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति और लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह, आर.के. तम्बोली, स्निग्धा तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित

लखनऊ। लखनऊ अधिवक्ता महासभा के तत्वावधान में सोमवार को ढींगरा अपार्टमेंट, लाल कुआं में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अधिवक्ता महासभा की बैठक में सात सूत्रीय प्रस्ताव पारित

बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

लखनऊ। रविवार को तेज हवा और बारिश का असर बिजली सप्लाई पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण चिनहट,...
उत्तर प्रदेश 
बारिश और हवा का कहर, खंभे पर गिरा पेड़ और 50 गांवों में घंटों बिजली ठप

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरि

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को यहां हुई बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और सदस्य...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरि

यूपी में तीसरे मोर्चे पर चंद्रशेखर का फोकस

   लखनऊ । यूपी की सियासत में  तीसरे मोर्चे को मजबूत करने की कवायद तेज करते हुए नगीना सांसद एवं आजाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तीसरे मोर्चे पर चंद्रशेखर का फोकस

प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती : अजय राय

जौनपुर। जौनपुर में जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या की घटना...