बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना के खिलाफ आज न्यायाधिकरण सुनाएगा फैसला

ढाका और आसपास के  जिलों में सुरक्षा कड़ी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 आज फैसला सुनाएगा। सरकारी अभियोजकों न्यायाधिकरण से मृत्युदंड की सजा देने की अपील की है। फैसला आने से पहले राजधानी और आसपास के जिलों में उपद्रवियों ने कई स्थानों पर आगजनी करते हुए देशी बम फेंके हैं। अंतरिम सरकार ने हिंसा की आशंका जताते हुए राजधानी में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। इस फैसले पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना को पिछले साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों में प्रमुख आरोपी बनाया गया है। कानून व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के बीच सेना और बार्डर बांग्लादेश गार्ड के जवानों को कई जगह तैनात किया गया है। हसीना के अलावा तत्कालीन गृहमंत्री असदुज्जमा खान कमाल और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चौधरी अब्दुला अल-मामून को भी आरोपी बनाया गया है। सब पर हत्या, हत्या के प्रयास, उत्पीड़न समेत पांच गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हसीना और कमाल को न्यायाधिकरण भगोड़ा घोषित कर चुा है। मामून इस समय सरकारी गवाह है।

अमेरिकी विदेश उप मंत्री ने नेपाल के विदेश मंत्री से टेलीफोन पर बात की ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी विदेश उप मंत्री ने नेपाल के विदेश मंत्री से टेलीफोन पर बात की

मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने हसीना के लिए मृत्युदंड की मांग की है और आरोप लगाया है कि वह पिछले वर्ष बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के पीछे मास्टर माइंड थीं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 1,400 से अधिक लोग मारे गए। एक अन्य रिपोर्ट अनुसार, अभियोजक गाजी मोनोवार हुसैन तमीम ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि अगर न्यायाधिकरण अनुमति देगा तो फैसले के प्रमुख हिस्से का बांग्लादेश टेलीविजन (बीटीवी) पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। अन्य सभी मीडिया संस्थान बीटीवी के माध्यम से प्रसारण दिखा सकेंगे।

अमेरिकी रक्षा मंत्री का भारत पर बड़ा बयान, बोले- भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र, सैन्य ताकत तेजी से बढ़ा रहा ये खबर भी पढ़े : अमेरिकी रक्षा मंत्री का भारत पर बड़ा बयान, बोले- भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र, सैन्य ताकत तेजी से बढ़ा रहा

अंतरिम सरकार ने फैसला आने से पहले ढाका और आसपास के इलाकों में पुलिस के अलावा बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) व सेना को भी उतार दिया है। सचिवालय और न्यायाधिकरण क्षेत्र समेत प्रमुख सरकारी दफ्तरों में अतिरिक्त जांच नाका बनाए गए हैं। न्यायमूर्ति मोहम्मद गुलाम मुर्तुजा मजूमदार की अध्यक्षता वाला तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण-1 फैसला सुनाएगा। इस मामले में बहस 23 अक्टूबर को समाप्त हुई। मुख्य अभियोजक मोहम्मद ताजुल इस्लाम और अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमां ने अभियोजन पक्ष ने आरोपितों को मृत्युदंड देने की मांग की।

 नेपाल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच नष्ट किए गए ये खबर भी पढ़े :  नेपाल में परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और स्मार्ट वॉच नष्ट किए गए

पक्ष के वकील मोहम्मद आमिर हुसैन ने अभियुक्तों की ओर से दलीलें पेश कीं। न्यायाधिकरण ने पहले फैसले के लिए 13 नवंबर की तारीख तय की थी। बाद में कहा 17 नवंबर की तारीख तय की।

बचाव पक्ष ने अब्दुल्ला अल-मामून, दैनिक अमर देश के संपादक महमूदुर रहमान और नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के संयोजक नाहिद इस्लाम सहित कई प्रमुख गवाहों की विश्वसनीयता को चुनौती देते हुए अपने मुवक्किलों के निर्दोष होने का दावा किया। हुसैन ने दावा किया कि मामून को डरा धमका कर सरकारी गवाह बनाया गया। 10 जुलाई को मामून ने विद्रोह के दौरान हुई हत्याओं और हिंसा की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए सरकारी गवाह बनने की इच्छा प्रकट की थी। इसे फैसले के न्यायाधिकरण के हाल के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

उन्नाव। देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में आयोजित दो दिवसीय सीयू स्कॉलर्स समिट 2026...
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीयू स्कॉलर्स समिट 2026 का भव्य समापन, 1500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बीती देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी आग ने...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
गोविंदपुरी: पांच मंजिला इमारत में लगी आग ने ली तीन लोगों की जान, दो गंभीर घायल

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी