'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में भारतीय जहाजों पर हमले के बाद  फिर तनाव

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय ध्वज वाले 2 जहाजों पर ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की फायरिंग के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाया है। भारत ने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को विदेश मंत्रालय में तलब किया।  यह कदम भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता के चलते उठाया गया है। ईरानी राजदूत मंत्रालय आए और मुलाकात के बाद दूतावास लौट गए। इस दौरान भारत ने इस घटना पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में क्या कहा?
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि नई दिल्ली में मौजूद ईरान के राजदूत को आज शाम विदेश सचिव से मुलाकात के लिए बुलाया गया था। इस बैठक के दौरान विदेश सचिव ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आज हुई फायरिंग की घटना पर गहरी चिंता जताई, जिसमें 2 भारतीय ध्वज वाले जहाज शामिल थे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही यह भी याद दिलाया कि पहले ईरान ने भारत आने वाले कई जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने में मदद की थी।

सीमा मुद्दों पर भारत से सीधे संवाद करेगा नेपाल, संसद में सरकार का स्पष्टीकरण ये खबर भी पढ़े : सीमा मुद्दों पर भारत से सीधे संवाद करेगा नेपाल, संसद में सरकार का स्पष्टीकरण

विदेश सचिव ने इस गंभीर घटना पर चिंता दोहराते हुए ईरानी राजदूत से कहा कि वे भारत की बात अपने देश की सरकार तक पहुंचाएं और जल्द से जल्द भारत आने वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन की प्रक्रिया फिर से शुरू कराएं। ईरान के राजदूत ने भरोसा दिलाया कि वे भारत की चिंताओं को अपने देश के अधिकारियों तक जरूर पहुंचाएंगे।

नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर ये खबर भी पढ़े : नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

होर्मुज से गुजर रहे थे कई कमर्शियल जहाज
भारत के ध्वज वाले जहाजों पर हमले की घटना उस समय हुई जब कई वाणिज्यिक जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। ईरान ने पहले इस समुद्री मार्ग को फिर से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कहा कि अमेरिका द्वारा समझौते के उल्लंघन के कारण इसे फिर से बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की गनबोट्स ने एक टैंकर पर फायरिंग की, जबकि एक कंटेनर जहाज को भी प्रोजेक्टाइल से नुकसान पहुंचा, जिससे कुछ कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए।

यूएन में भारत की हुंकार, पाकिस्तान के झूठ पर करारा प्रहार, जम्मू-कश्मीर भारत का अंग ये खबर भी पढ़े : यूएन में भारत की हुंकार, पाकिस्तान के झूठ पर करारा प्रहार, जम्मू-कश्मीर भारत का अंग


फायरिंग के बाद वापस लौट गए दोनों जहाज
गोलीबारी के बीच दो भारतीय ध्वज वाले जहाज, जिनमें इराकी तेल ले जा रहा एक सुपरटैंकर भी शामिल था, फायरिंग के बाद रास्ता बदलकर वापस लौटने को मजबूर हो गए। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब उसके सशस्त्र बलों के 'सख्त नियंत्रण' में है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि जब तक अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा, तब तक इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही सीमित रहेगी।

तनाव की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से होर्मुज में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का बेहद अहम समुद्री मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की रुकावट से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है। ईरान ने पहले 10 दिन के संघर्ष विराम के बाद इस मार्ग को कुछ समय के लिए खोला था, लेकिन अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर ब्लॉक जारी रखने की घोषणा के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी...
राष्ट्रीय  राज्य 
उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

काराकास। वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अब तक की जानकारी के अनुसार, इस प्राकृतिक हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेनेज़ुएला में आए दो भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 164 और 971 घायल

मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम'

अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का...
मनोरंजन 
मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ओ मेरे बलम'

उत्तर प्रदेश

शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

सीतापुर। 2027 के विधान सभा चुनाव से ठीक पहले समाजवार्दी पाटी ने कई बाद जिलाध्यक्ष रहे शमीम कौसर सिद्दीकी को...
उत्तर प्रदेश 
शमीम कौसर फिर बने सपा जिलाध्यक्ष

जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

महोली से सर्वेश मिश्रा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
जेई विद्युत के निलंबन पर नगरवासियों का फूटा आक्रोश

विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिये बीएसए को सौपा ज्ञापनबस्ती - बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
विभागीय टेट कराये जाने की पहल से शिक्षकों में प्रसन्नता

विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में प्रशासनिक शुचिता और पारदर्शिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत विभाग में गड़बड़ी उजागर, जांच रिपोर्ट के बाद तीन इंजीनियरों पर गिरी कार्रवाई की गाज