ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, 2 करोड़ लोगों के आने की संभावना 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अयातुल्ला खामेनेई : ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का जल्द ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। ईरान की सरकार ने तीन दिन के राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम का एलान किया है। तेहरान, कौम और मशहद में होने वाले इस आयोजन में दो करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद है।

इन 4 जगहों पर निकाले जाएंगे जुलूस
ईरानी मीडिया के मुताबिक, ये जुलूस राजधानी तेहरान, कौम और मशहद में निकलेंगे। इन तीनों जगहों पर बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम होंगे। अकेले तेहरान में मुख्य कार्यक्रम 24 घंटे से ज्यादा चलेगा। तेहरान प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 

जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी ये खबर भी पढ़े : जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमले के बाद ईरान के कई शहरों में भीषण बमबारी

आ सकते हैं 2 करोड़ लोग
अधिकारियों का अनुमान है कि तेहरान में दो करोड़ लोग आ सकते हैं। प्रशासन इतनी बड़ी भीड़ को संभालने का इंतजाम कर रहा है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया था।

लंबे समय के लिए टाला गया था दफनाने का काम
इस हमले में तत्कालीन सर्वोच्च नेता आयतोलला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस्लामिक परंपरा के मुताबिक दफनाने का काम तुरंत होता है। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने इसे लंबे समय के लिए टाल दिया था।

जून के तीसरे हफ्ते में हो सकता है अंतिम संस्कार
मार्च की शुरुआत में प्रशासन ने कहा था कि भारी भीड़ के कारण तुरंत अंतिम संस्कार मुमकिन नहीं है। अब सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि यह कार्यक्रम जून में होगा। हो सकता है कि जून के तीसरे हफ्ते में अंतिम संस्कार किया जाए। हालांकि, अभी पक्की तारीख आना बाकी है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने मोज्तबा खामनेई को बताया जिंदा
वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रुबियो ने कहा है कि मोज्तबा ना केवल ज़िंदा हैं बल्कि पहले से ज्यादा एक्टिव होकर ईरान के लिए अहम फैसले ले रहे हैं। रुबियो ने अमेरिकी सीनेट पैनल को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पास ऐसे पुख्ता संकेत हैं, जो यह बताते हैं कि कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई किसी न किसी स्तर पर देश के अहम फैसलों में सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर किया था बड़ा हमला
बता दें कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एक बड़ा हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन सर्वोच्च नेता आयतोलला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसी बमबारी के दौरान उनके बेटे मोजतबा खामेनेई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत ठप
इसके बाद मोज्तबा को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। अब अमेरिका के विदेश सचिव ने ये बयान ऐसे वक्त में दिया है, जब ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत ठप पड़ी है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अमृत सरोवरों पर दिखेगा आजादी का जश्न 

लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमृत सरोवरों पर दिखेगा आजादी का जश्न 

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डॉ. वीरेंद्र तिवारी

जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प निगोहा, लखनऊ। निगोहा कस्बे में रायबरेली रोड स्थित निगोहा प्रेस क्लब...
उत्तर प्रदेश 
निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : डॉ. वीरेंद्र तिवारी

चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज 

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का जश्न आरंभ हो गया। इसी दिशा में रविवार को सीएम आवास से विधानभवन तक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चर्चा के लिए बोरी में कूड़ा बीनने लगे नीरज 

चर्च में धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

पूछताछ के बाद की शुरू की जांच  मोहनलालगंज, लखनऊ। रविवार को मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भदेसुवा गांव स्थित एक चर्च...