अमेरिका से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की मांग कर रहा ईरान :ट्रंप 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान इस समय 'गंभीर संकट' की स्थिति में है और वह चाहता है कि अमेरिका जल्द से जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे। ट्रंप ने यह बात अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कही, हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि ईरान ने यह संदेश अमेरिका तक कैसे पहुंचाया। वहीं, इस दावे पर ईरान की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान चाहता है कि अमेरिका जल्द से जल्द होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे, ताकि वह अपने नेतृत्व से जुड़ी समस्याओं को सुलझा सके।

ट्रंप के दावे पर उठ रहे हैं सवाल
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि ईरान अपनी आंतरिक मतभेदों को सुलझाने में सक्षम होगा। हालांकि, इस दावे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि व्हाइट हाउस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह संदेश ईरान की ओर से किसने दिया, अमेरिका में किसे मिला और यह बातचीत सीधे हुई या किसी मध्यस्थ के जरिए। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ईरान ने हमें बताया है कि वह ‘गंभीर संकट’ में है और चाहता है कि हम जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट को खोल दें।' ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है।

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है अहम?
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस जलमार्ग का बंद होना या बाधित होना पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति और तेल कीमतों पर सीधा असर डालता है। इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की थी, जिसमें ईरान के ताजा प्रस्ताव पर चर्चा की गई। यह प्रस्ताव होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने से जुड़ा बताया जा रहा है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा हुई है, लेकिन वह अभी बैठक के नतीजों पर कुछ भी कहने से बचना चाहती हैं।

ईरान के नेतृत्व में हैं आपसी मतभेद?
वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ समझौता करने को लेकर 'गंभीर' तो है, लेकिन वह समय भी लेना चाहता है। उन्होंने कहा, 'ईरान अपनी मौजूदा स्थिति से बाहर निकलना चाहता है, लेकिन वहां के अलग-अलग गुटों के बीच मतभेद के कारण बातचीत सीमित हो रही है।' रुबियो ने यह भी संकेत दिया कि ईरान के नेतृत्व में आपसी मतभेद शांति वार्ता को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी प्रशासन को यह भी लगता है कि ईरान के बंदरगाहों पर जारी नौसैनिक दबाव यानी कि घेराबंदी का असर पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

अयोध्या। सावन शुक्ल तृतीया तिथि को श्रीराम जन्मभूमि परिसर में झूलनोत्सव की नई परंपरा का शुभारंभ हो गया। भव्य पालकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 अयोध्या : राम मंदिर में शुरू हुआ रामलला का झूलनोत्सव

बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर बस्तर संभाग के दुर्गम और सुदूर अंचलों में एक नया अध्याय लिखा गया।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश  झारखंड 
बस्तर के 92 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, बीजापुर-सुकमा और नारायणपुर में रचा इतिहास

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी।...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर के नीचे दबा ऑटो, छह लोगों की मौत

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने शनिवार को तिलक मार्ग स्थित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या ने बांधा समां

महोबा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महोबा में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम देशभक्ति,...
उत्तर प्रदेश 