होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान ने अमेरिका को फिर धमकाया, नौसैनिक नाकेबंदी तुरंत हटाए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान। अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को ईरान युद्धविराम का उल्लंघन मानता है और अगर यह नाकाबंदी नहीं हटाई गई तो ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद कर देगा। कुछ घंटे पहले शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्री ने लेबनान युद्धविराम की अवधि के दौरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन खोलने की घोषणा की थी।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि लेबनान से संबंधित युद्धविराम की अवधि के दौरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन पूरी तरह से खुला है। अरघची ने कहा कि जहाज ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा समन्वित मार्गों का अनुसरण करेंगे।

उन्होंने एक्स संदेश में लिखा- लेबनान में युद्धविराम के मद्देनजर ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से घोषित समन्वित मार्ग पर, युद्धविराम की शेष अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए आवागमन पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है।

लेबनान में युद्धविराम के बाद ईरान ने तीन शर्तों के साथ जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया, जिसमें पहली शर्त है कि जहाज वाणिज्यिक होने चाहिए। सैन्य जहाजों का आवागमन प्रतिबंधित है और न तो जहाजों और न ही उनके माल का किसी शत्रु देश से कोई संबंध होना चाहिए। जहाजों को ईरान द्वारा निर्धारित मार्गों से गुजरना होगा और आवागमन का समन्वय मार्ग प्रबंधन के लिए जिम्मेदार ईरानी बलों के साथ किया जाना चाहिए।

ईरान की इस घोषणा के बाद ईरान इंटरनेशनल ने आईआरजीसी से संबद्ध फार्स न्यूज के हवाले से बताया गया है कि ईरान अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को युद्धविराम का उल्लंघन मानता है और अगर नाकाबंदी नहीं हटाई गई तो होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया जाएगा।

जनकपुर और अयोध्या रेल कनेक्टिविटी से दो पवित्र शहरों का सीधा मिलन ये खबर भी पढ़े : जनकपुर और अयोध्या रेल कनेक्टिविटी से दो पवित्र शहरों का सीधा मिलन

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

लीची खाने के फायदे नुकसान : गर्मियों में दो ऐसे फल आते हैं जिनका पूरे साल इंतजार किया जाता है।...
लाइफस्टाइल 
लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

उत्तर प्रदेश

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी