अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत

अमेजन का मालवाहक विमान कई वाहनों से टकराकर खेत में पहुंचा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तीन की हालत गंभीर; तीन घंटे तक ठप रही उड़ानें

वाशिंगटन। अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अमेजन का मालवाहक (कार्गो) विमान रनवे से बाहर निकल कर खेत में पहुंच गया। विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एयरपोर्ट पर लगभग तीन घंटे तक विमानों की आवाजाही रोक दी गई।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने हादसे के बाद संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मालवाहक विमान दोपहर करीब 2 बजे (स्थानीय समय) रनवे से बाहर निकल गया। यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से मियामी पहुंचा था। अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मरने वाले लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में थे, जिन्हें विमान ने टक्कर मारी।

नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम ये खबर भी पढ़े : नेपाल आपदा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, मदद को आगे आया आईओएम

हादसे के बाद आसमान में काला धुआं छा गया। मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदल्लाह ने बताया कि विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट फंस गए थे। कुछ लोग कारों के अंदर भी फंसे थे। एक अन्य व्यक्ति वाहन के नीचे दब गया था।

हादसे के बाद मियामी हवाई अड्डे पर लगभग तीन घंटें तक उड़ानें रोक दी गईं। विमान से ईंधन भी लीक हो रहा था। हादसे के कई घंटे बाद तक दमकलकर्मी इस लीकेज को संभालने में जुटे थे। हादसे के बाद प्राइम एयर का यह विमान सड़क के किनारे जाकर रुक गया। वहां दो बड़े ट्रक भी खड़े थे। मौके की तस्वीरों में विमान पेट के बल पड़ा दिखाई दिया। आग लगने के बावजूद विमान का ज्यादातर हिस्सा सुरक्षित रहा।

यह विमान 32 साल पुराना बोइंग 767 है। इसे पहले यात्रियों को ले जाने के लिए बनाया गया था। दो दशक से ज्यादा समय तक यह कई एयरलाइंस के लिए उड़ा। 2015 में इसे कार्गो विमान में बदल दिया गया था। यह उड़ान नॉर्थ कैरोलिना की कार्गो कंपनी 21 एयर ने संचालित की थी।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक रविवार दोपहर बाद हवाई अड्डे पर करीब 250 उड़ानें लेट हुईं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने जांच के लिए अपनी टीम मियामी भेजने की बात कही है। टीम का नेतृत्व इसकी अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी करेंगी। अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेगा। कंपनी ने हादसे में पांच लोगों की मौत पर दुख जताया। अमेजन ने मृतकों के परिवारों, उनके करीबियों और हादसे से प्रभावित सभी लोगों के प्रति संवेदना जताई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ फैमिली EV स्कूटर सेगमेंट में मुकाबला...
टेक-मित्र 
Simple Wave: फैमिली यूजर्स के लिए बना आरामदायक इलेक्ट्रिक स्कूटर

Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में...
टेक-मित्र 
Maruti Baleno में बड़े बदलाव, आकर्षक डिजाइन से लेकर खास फीचर्स तक

भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

भारत के यात्री वाहन बाजार में अगस्त में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन जैसे सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक ने...
टेक-मित्र 
भारत में यात्री वाहन बिक्री तेज, CNG-हाइब्रिड और ईवी की मांग घटी

नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,355 पहुंच गई है। अभी भी जारी खोज, बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में बाढ़ का कहर, 1,355 मौतें; 5,000 लोगों की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

संत कबीर नगर, आज दिनांक 7.9.2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में 10 दिवसीय सरल संस्कृत...
उत्तर प्रदेश 
10 दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का आरंभ हुआ

उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
उतरौला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बिजली उपभोक्ताओं से एकजुट होने की अपील की, स्मार्ट मीटर की बिलिंग, पारदर्शिता और डेटा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट मीटर और RDSS के विरोध में 20 सितंबर को ‘डिजिटल भारत बंद