‘फारस की खाड़ी हमारी पहचान’’: खामेनेई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका पर तीखा हमला बोलते हुए पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को 'कागज़ी शेर' बताया है। उन्होंने कहा कि ये ठिकाने खुद की सुरक्षा भी नहीं कर सकते, तो क्षेत्र की सुरक्षा कैसे करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए खामेनेई ने अमेरिका के सहयोगी देशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'अमेरिका के कागज़ी शेर जैसे ठिकाने खुद को भी सुरक्षित नहीं रख सकते, क्षेत्र के अमेरिकी समर्थकों की सुरक्षा तो दूर की बात है।'मोजतबा यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसे कम करने की कूटनीतिक कोशिशें भी जारी हैं।

‘फारस की खाड़ी हमारी पहचान’
एक अन्य पोस्ट में खामेनेई ने फारस की खाड़ी को सिर्फ पानी का क्षेत्र नहीं, बल्कि अपनी पहचान और सभ्यता का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देशों को जोड़ने वाला और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम रास्ता है। पर्शियन गल्फ डे के मौके पर जारी संदेश में खामेनेई ने कहा कि आने वाले समय में खाड़ी क्षेत्र अमेरिका की मौजूदगी से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों का आपसी भाग्य जुड़ा हुआ है और दूर बैठे विदेशी देशों को यहां दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ईश्वर की कृपा से फारस की खाड़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा, जहां अमेरिका नहीं होगा और यह क्षेत्र यहां के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए काम करेगा।'

"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप  ये खबर भी पढ़े : "मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' की सुरक्षा का दावा
खामेनेई ने 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'  की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी दावा करते हुए कहा कि उनका मुल्क किसी भी 'शत्रुतापूर्ण गतिविधि' का जवाब देगा। उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि उनकी सैन्य मौजूदगी ने हमेशा इस क्षेत्र में अस्थिरता और संघर्ष को बढ़ावा दिया है। खामेनेई ने कहा कि हाल के घटनाक्रम से साफ है कि बाहरी शक्तियां यहां स्थिरता बनाए रखने में असमर्थ हैं। ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव को कम करने के लिए नया प्रस्ताव भी भेजा है। ईरान की सरकारी एजेंसी IRNA के मुताबिक, यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस प्रस्ताव को खारिज करने के संकेत दे चुके हैं।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

हरी मिर्च: सब्जी कि खरीदारी करते समय अक्सर लिस्ट में मिर्च का काम सबसे पहले होता है, वहीं अगर लिस्ट...
खेती-बाड़ी 
  गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

भारत और चीन में व्यापार : भारत और चीन के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ भारत...
कारोबार 
भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराने के साथ ही स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल...
खेल 
स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

डलास। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

कानपुर। ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। नई तकनीक का उद्देश्य केवल पढ़ाई को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने को अधिक सरल, प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित